लाइव न्यूज़ :

Spanish Football League La Liga: छह मैचों से चले आ रहे विजय अभियान को बार्सिलोना ने रोका, एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया, 30 मैचों में 76 अंक के साथ खिताब जीतने के करीब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2023 15:50 IST

Spanish Football League La Liga: बार्सिलोना के 30 मैचों में 76 अंक हैं और उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड पर 11 अंक की बढ़त हासिल कर ली है। रियाल मैड्रिड के 30 मैचों में 65 अंक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभी आठ दौर के मैच होने बाकी हैं।पिछले 13 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान भी थम गया। सेविला ने विल्लारियाल को 2-1 से जबकि वेलेंसिया ने एल्ची को 2-0 से हराया।

Spanish Football League La Liga: बार्सिलोना ने एटलेटिको मैड्रिड के पिछले छह मैचों से चले आ रहे विजय अभियान को रोककर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में खिताब जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। बार्सिलोना ने फेरान टोरेस के 44वें मिनट में किए गए गोल की मदद से एटलेटिको को 1-0 से हराया जिससे वह चार साल में पहली बार स्पेनिश लीग का खिताब जीतने के करीब पहुंच गया है।

बार्सिलोना के 30 मैचों में 76 अंक हैं और उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड पर 11 अंक की बढ़त हासिल कर ली है। रियाल मैड्रिड के 30 मैचों में 65 अंक हैं। अभी आठ दौर के मैच होने बाकी हैं। एटलेटिको का इस हार से पिछले 13 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान भी थम गया। वह 30 मैचों में 60 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बना हुआ है। अन्य मैचों में सेविला ने विल्लारियाल को 2-1 से जबकि वेलेंसिया ने एल्ची को 2-0 से हराया।

नैपोली ने युवेंटस को हराया, अगले सप्ताह जीत सकता है सेरी ए का खिताब

गियाकोमो रासपदोरी के दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में किए गए गोल की मदद से नैपोली ने युवेंटस को 1-0 से हराया और वह अगले सप्ताह इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए का खिताब अपने नाम कर सकता है। इस जीत से नैपोली ने दूसरे नंबर पर काबिज लाजियो पर 17 अंक की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।

नैपोली के अब 31 मैचों में 78 अंक हो गए हैं जबकि लाजियो के इतने ही मैचों में 61 अंक है। युवेंटस 31 मैचों में 59 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। अगर नैपोली अगले शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर सलेर्निटाना को हरा देता है और इंटर मिलान उसी दिन बाद में लाजियो को जीत दर्ज करने से रोक देता है।

तो फिर नैपोली छह दौर पहले ही खिताब अपने नाम कर लेगा। यह पिछले तीन दशक से भी अधिक समय में पहला अवसर होगा जबकि नैपोली सेरी ए का खिताब जीतेगा। एक अन्य मैच में इंटर मिलान ने रोमेलु लुकाकू के दो गोल की मदद से इंपोली को 3-0 से पराजित किया।

मैनचेस्टर यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी में होगा एफए कप का खिताबी मुकाबला

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने विक्टर लिंडेलोफ के विजयी गोल की मदद से ब्राइटन को पेनल्टी शूटआउट में 7-6 से हराकर एफए कप फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंदी मैनचेस्टर सिटी से होगा। मैनचेस्टर यूनाइटेड और ब्राइटन के बीच दूसरा सेमीफाइनल नियमित समय तक गोल रहित रहा जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

यह पहला अवसर होगा जबकि एफए कप के फाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी आमने-सामने होंगे। सिटी ने शनिवार को पहले सेमीफाइनल में शेफील्ड यूनाइटेड को 3-0 से हराया था। सिटी के पास यूनाइटेड के 1999 के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा। यूनाइटेड ने तब एक ही सत्र में प्रीमियर लीग, चैंपियंस लीग और एफए कप के खिताब जीते थे।

टॅग्स :Real MadridFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!