लाइव न्यूज़ :

स्पेनिश फुटबॉल लीगः बार्सीलोना ने ओसासुना को 2-1 से हराया, दूसरे स्थान पर काबिज रीयाल मैड्रिड से पांच अंक आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2022 14:12 IST

Spanish Football League: रॉबर्ट लेवांडोवस्की का करीब एक दशक में यह पहला रेडकार्ड था, जबकि गेरार्ड पीक को करियर के आखिरी मैच में रेडकार्ड मिला।

Open in App
ठळक मुद्देबार्सीलोना के लिये विजयी गोल राफिन्हा ने दागा।बार्सीलोना अब दूसरे स्थान पर काबिज रीयाल मैड्रिड से पांच अंक आगे है।ओसासुना के लिये छठे मिनट में गार्शिया ने गोल दागा।

Spanish Football League: रॉबर्ट लेवांडोवस्की और गेरार्ड पीक को रेडकार्ड मिलने के बावजूद बार्सीलोना ने विश्व कप ब्रेक से पहले ओसासुना को 2 . 1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा। लेवांडोवस्की का करीब एक दशक में यह पहला रेडकार्ड था, जबकि पीक को कैरियर के आखिरी मैच में रेडकार्ड मिला।

 

बार्सीलोना के लिये विजयी गोल राफिन्हा ने दागा। बार्सीलोना अब दूसरे स्थान पर काबिज रीयाल मैड्रिड से पांच अंक आगे है। ओसासुना के लिये छठे मिनट में गार्शिया ने गोल दागा। पेड्री गोंजालेस ने 48वें मिनटमें बराबरी का गोल किया और स्थानापन्न खिलाड़ी राफिन्हा ने 85वें मिनट में हेडर पर विजयी गोल किया।

अपने सबसे शानदार खिलाड़ी कविचा क्वारात्स्खेलिया के बिना भी नपोली ने एम्पोली को इटालियन फुटबॉल लीग में 2 . 0 से हराकर लगातार दसवीं जीत दर्ज की। नपोली के अब गत चैम्पियन एसी मिलान से आठ अंक अधिक हो गए हैं । मिलान को क्रेमोनेस ने गोलरहित ड्रॉ पर रोका। इस जीत के साथ ही नपोली का एम्पोली के खिलाफ पिछले तीन मैचों में हार का सिलसिला भी खत्म हो गया। उडिन्से और स्पेजिया ने भी 1 . 1 से ड्रॉ खेला।

टॅग्स :फुटबॉलReal Madrid
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!