लाइव न्यूज़ :

Spain vs Sweden FIFA Women’s World Cup 2023 semifinal: 89वें मिनट में गोल और पहली बार फाइनल में स्पेन, स्वीडन को 2-1 से हराया, इस टीम से 20 अगस्त को खिताबी मुकाबला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 15, 2023 19:47 IST

Spain vs Sweden FIFA Women’s World Cup 2023 semifinal: ओल्गा कार्मोना के 89वें मिनट में किये गये गोल से स्पेन ने मंगलवार को यहां स्वीडन को 2-1 से हराकर महिला विश्व कप फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।

Open in App
ठळक मुद्दे स्पेन पहली बार महिला विश्व कप चैंपियनशिप के लिए खेलेगा। मंगलवार को सेमीफाइनल में स्वीडन को 2-1 से हरा दिया। ओल्गा कार्मोना ने कमाल कर दिया।

Spain vs Sweden FIFA Women’s World Cup 2023 semifinal: 89वें मिनट में गोल और फाइनल में स्पेन की टीम पहुंच गई। ओल्गा कार्मोना ने कमाल कर दिया। मंगलवार को सेमीफाइनल में स्वीडन को 2-1 से हरा दिया। स्पेन पहली बार महिला विश्व कप चैंपियनशिप के लिए खेलेगा।

रविवार को सिडनी में फाइनल में टूर्नामेंट के विजेता सह-मेजबान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से खेलेगा। रविवार को पहली बार विश्व कप चैंपियन मिल जाएगा। स्वीडन अब पांच में से चार सेमीफाइनल में हार चुका है। चौथे और तीसरे स्थान के लिए खेलेगा। स्पेन रविवार को सिडनी में होने वाले फाइनल में टूर्नामेंट के सह मेजबान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा।

फीफा रैंकिंग में सातवें नंबर की टीम स्पेन के पास अब पहली बार विश्व चैंपियन बनने का मौका होगा। दूसरे नंबर की टीम स्वीडन के बाहर हो जाने से अब स्पेन टूर्नामेंट में सर्वाधिक रैंकिंग वाली टीम बन गई है। स्वीडन का यह विश्वकप में पांचवा सेमीफाइनल मैच था। इनमें से चार में उसे हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीम 80 मिनट तक गोल रहित बराबरी पर थी और मैच के तीनों गोल अंतिम 10 मिनट में किए गए। नीदरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में अतिरिक्त समय में निर्णायक गोल करने वाली 19 वर्षीय सलमा पारलुएलो ने स्वीडन के खिलाफ 81वें मिनट में गोल करके स्पेन को बढ़त दिलाई।

स्पेन की खुशी हालांकि जल्द ही काफूर हो गई क्योंकि रेबेका ब्लोमक्विस्ट ने 88वें मिनट में स्वीडन की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया। लेकिन मैच में अभी रोमांच बचा हुआ था। इसके 90 सेकंड बाद कार्मोना ने स्वीडन की गोलकीपर जेसीरा मुसोविच को छकाकर निर्णायक गोल कर दिया। 

टॅग्स :फीफा महिला वर्ल्ड कपफीफाSpainस्वीडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!