लाइव न्यूज़ :

स्पेन को दोनों संक्रमित खि​लाड़ियों के यूरो में खेलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: June 11, 2021 11:28 IST

Open in App

बार्सिलोना, 11 जून (एपी) स्पेन को उम्मीद है कि कप्तान सर्जियो बासक्वेट और डिएगो लोरेंटे यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप— यूरो 2020 में वापसी करने में सफल रहेंगे। इन दोनों को कोरोना वायरस के लिये पॉजिटिव पाया गया है।

लोरेंटे का मंगलवार को परीक्षण पॉजिटिव आया था लेकिन उसमें गलती की संभावना है क्योंकि उनका अगला परीक्षण नेगेटिव आया। इस डिफेंडर का शुक्रवार को अगला परीक्षण होगा और यदि वह भी नेगेटिव आता है तो वह स्पेन और स्वीडन के बीच सोमवार को होने वाले पहले मैच के ​लिये टीम में वापसी कर सकते हैं।

स्पेन की तैयारियों को तब झटका लगा था जब पिछले रविवार को बासक्वेट का परीक्षण पॉजिटिव आया था। पॉजिटिव आने वाले खिलाड़ी को 10 दिन तक अलग थलग रहना होगा जिसका मतलब है कि बासक्वेट स्वीडन के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे।

स्पेन के कोच लुई ए​नरिक ने कहा, ''हम उसकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि उसके पास समय है। इसमें कोई संदेह नहीं कि बासक्वेट टीम में होगा। उसमें किसी तरह के लक्षण नहीं है। वह अभ्यास करके स्वयं को तैयार रख सकता है।''

ग्रुप ई में स्पेन का 19 जून को पोलैंड और 23 जून को स्लोवाकिया से सामना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!