लाइव न्यूज़ :

रक्षात्मक पंक्ति में कुछ कमजोरियों पर सुधार की जरूरत : डेनेरबी

By भाषा | Updated: November 28, 2021 16:42 IST

Open in App

मनाउस (ब्राजील), 28 नवंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने कहा कि अगर उनकी खिलाड़ी डिफेंस में ‘गेंद को क्लीयर’ करने पर काम करती हैं तो वे भविष्य में बेहतर नतीजे हासिल कर सकती हैं।

भारतीय टीम को चार देशों के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के अपने शुरूआती मुकाबले में मजबूत ब्राजील से 1-6 से हार का सामना करना पड़ा और अब टीम दूसरे मैच में चिली के सामने होगी।

डेनेरबी को लगता है कि टीम ने मिला जुलाकर डिफेंस ने अच्छा काम किया लेकिन उन्हें ‘गेंद को क्लीयर’ करने में बेहतर होने की जरूरत है।

डेनेरबी ने कहा, ‘‘हमने काफी ज्यादा गोल गंवा दिये, ऐसा नहीं था कि हम बचाव करने में खराब थे, बल्कि इसलिये क्योंकि हमारे ‘कुछ क्लीयरेंस’ कमजोर थे। अगर हम इस पर काम करते हैं तो मुझे लगता है कि भविष्य में हमारे पास बेहतर करने का मौका होगा। ’’

उन्होंने कहा कि शुरूआती मैच में बड़ी हार के बाद उनकी टीम का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है और वे चिली के खिलाफ मैच में उसी जोश के साथ मैदान में उतरेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से ब्राजील के खिलाफ मैच के बाद हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और चिली के खिलाफ भी उसी जोश से खेलेंगे। लड़कियों पर नतीजे से असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ काफी अच्छा खेलीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!