लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले स्कीट निशानेबाजों का टीकाकरण हुआ

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ), भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) और क्रोएशिया के शीर्ष निशानेबाज पीटर गोर्सा की मदद से ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले स्कीट निशानेबाज मैराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बाजवा का गुरूवार को कोविड-19 टीकाकरण हो गया।

दोनों निशानेबाज गुरूवार को टीका लगवाने के लिये इटली में मोंटेकाटिनी में अपने ट्रेनिंग बेस से जगरेब तक गये।

ये दोनों इटली में तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हैं और कोच एनिनेा फाल्को के कहने पर उन्होंने क्रोएशिया के ओसिजेक में आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। लेकिन टीका लगवाने के लिये उन्होंने यूरोपीय महाद्वीप में 1000 किमी की दूरी तय करने का निर्णय किया।

एनआरएआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘इटली में विदेशियों के टीकाकरण की कोई नीति नहीं थी (अब यह बदल गयी है)। लेकिन कई प्रयासों के बावजूद इटली में उन्हें टीका नहीं लग सका। इसलिये क्रोएशिया का रास्ता निकाला गया। पीटर गोर्सा ने फिर इसका इंतजाम करने में मदद की। ’’

साइ और एनआरएआई के अनुसार माइराज को ‘जॉनसन एंड जॉनसन’ का एक शॉट दिया गया जबकि अंगद को कोविशील्ड (एस्ट्रा जेनेका) की दूसरी डोज मिली।

ये दोनों इटली से ही ओलंपिक खेलों के लिये रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!