लाइव न्यूज़ :

इवानोविच, पेनेटा, मोया सहित छह ‘टेनिस हॉल ऑफ फेम’ के लिये नामांकित

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:59 IST

Open in App

न्यूपोर्ट (अमेरिका), 14 अक्टूबर (एपी) ग्रैंड स्लैम विजेता अन्ना इवानोविच, फ्लाविया पेनेटा, कार्लोस मोया और कारा ब्लैक को भी अंतरराष्ट्रीय टेनिस ‘हॉल ऑफ फेम’ 2022 के लिये नामांकित किया गया है।

इनसे पहले लिसा रेमंड और जुआन कार्लोस फरेरो को 2021 खिलाड़ी वर्ग के ‘हॉल ऑफ फेम’ में नामांकित किया गया था।

इवानोविच ने 2008 फ्रेंच ओपन एकल चैम्पियपशिप जीती थी और रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंची थीं।

पेनेटा 2015 अमेरिकी ओपन एकल चैम्पियन हैं और उन्होंने युगल में नंबर एक स्थान हासिल किया था।

मोया ने 1998 फ्रेंच ओपन एकल खिताब जीता था और नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचे थे।

ब्लैक ने युगल और मिश्रित युगल में 10 ग्रैंडस्लैम ट्राफी हासिल की हैं और वह युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे।

चुने हुए ‘हॉफ ऑफ फेम’ की घोषणा अगले साल की जायेगी। समारोह 16 जुलाई को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडाक विभाग में पहली बार खुले 14.74 लाख खाते?, बचत खातों, बीमा, सुकन्या, आरडी, खातों में नागपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि 

भारतपत्नी का बच्चे के सामने गालीगलौज करना पति को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं?, बंबई हाईकोर्ट ने कहा- पारिवारिक जीवन में मतभेद सामान्य बात

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

पूजा पाठPanchang 14 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!