लाइव न्यूज़ :

पोर्नपावी चोचुवोंग को हराकर सिंधू क्वार्टर फाइनल में, ताइ जू से होगी भिड़ंत

By भाषा | Updated: December 16, 2021 15:25 IST

Open in App

हुएलवा (स्पेन), 16 दिसंबर गत चैंपियन पीवी सिंधू ने गुरुवार को यहां थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को सीधे गेम में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

दुनिया की सातवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने 10वें नंबर की थाईलैंड की खिलाड़ी को 48 मिनट चले प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 21-14 21-18 से हराया।

छठी वरीय सिंधू की पोर्नपावी के खिलाफ आठ मैचों में यह पांचवीं जीत है जबकि तीन बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

सिंधू ने इसके साथ ही पोर्नपावी के खिलाफ मौजूदा सत्र में दो हार का बदला भी चुकता कर लिया। इस महीने की शुरुआत में पोर्नपावी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के ग्रुप मैच में सिंधू को हराने से पहले मार्च में आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भी उन्हें शिकस्त दी थी।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताइ चू यिंग से भिड़ेंगी जिन्होंने स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को 21-10 19-21 21-11 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

सिंधू ने अच्छी शुरुआत करते हुए जल्द ही 5-1 की बढ़त बनाई लेकिन पोर्नपावी ने स्कोर 4-5 कर दिया। सिंधू ने इसके बाद बेहतर खेल दिखाते हुए स्कोर 15-10 और फिर 19-11 करके आसानी से पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन सिंधू ने अच्छी शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बनाई और ब्रेक तक 11-6 से आगे थी। इसके बाद कई लंबी रैली देखने को मिली जिसमें थाईलैंड की खिलाड़ी ने कई अंक बनाए।

सिंधू 16-10 से आगे थी लेकिन पोर्नपावी ने वापसी करते हुए स्कोर 18-19 कर दिया। सिंधू ने लंबी रैली के बाद अंक जुटाकर स्कोर 20-18 किया और फिर अगला अंक जीतकर गेम और मैच अपने नाम किया।

पहले दौर में बाई हासिल करने वाली सिंधू ने मंगलवार को दूसरे दौर में स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का को 21-7 21-9 से हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!