लाइव न्यूज़ :

सिंधु विश्व टूर फाइनल्स के शुरूआती मुकाबले में जु यिंग से हारी

By भाषा | Updated: January 27, 2021 15:29 IST

Open in App

बैंकाक, 27 जनवरी विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु बुधवार को एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के शुरूआती ग्रुप ‘बी’ महिला एकल मैच में ताईवान की दुनिया की नंबर एक शटलर ताइ जु यिंग से हार गयीं।

टोयोटा थाईलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में मिली हार के एक हफ्ते बाद सिंधु ने हालांकि सुधरा प्रदर्शन किया लेकिन वह 59 मिनट तक चले मुकाबले में जु यिंग से 21-19 12-21 17-21 से पराजित हो गयीं।

सिंधु की यह जु यिंग से 21वीं भिड़ंत में 16वीं हार है।

ओलंपिक रजत पदकधारी सिंधु ने यह प्रतिष्ठित खिताब 2018 में अपने नाम किया था, अब वह 15 लाख डॉलर ईनामी राशि के टूर्नामेंट में घरेलू प्रबल दावेदार रतचानोक इंतानोन से भिड़ेंगी जिन्होंने पिछले हफ्ते उन्हें करारी शिकस्त दी थी।

शुरूआती गेम काफी करीबी रहा जिसमें सिंधु और जु यिंग के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। ताईवान की खिलाड़ी ने गेम में ज्यादातर समय बढ़त बनायी लेकिन सिंधु भी वापसी करती रहीं और अंत में लगातार चार प्वाइंट बनाकर गेम अपने नाम किया।

जु यिंग 5-3 से बढ़त बनाये थी और फिर सिंधु के नेट पर कुछ अंक गंवाने से उन्होंने इसे 11-8 कर लिया। सिंधु शानदार क्रास कोर्ट स्लाइस शॉट और बैकहैंड रिटर्न से वापसी करते हुए 16-16 की बराबरी पर पहुंच गयी।

जु यिंह हालांकि फिर आगे हो गयीं। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने दो तेज तर्रार स्मैश लगाकर अंक 19-19 कर लिये और गेम प्वाइंट हासिल किया। सिंधु ने फिर नेट पर क्रास कोर्ट रिटर्न शॉट खेला, उनकी प्रतिद्वंद्वी इसे बचा नहीं सकीं और इस भारतीय ने पहला गेम अपने नाम किया।

पर दूसरे गेम में जु यिंह ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 6-0 से बढ़त बना ली। सिंधु इसे 3-7 ही कर पायी थीं कि ताईवानी खिलाड़ी तेजी से 9-4 से आगे हो गयी।

सिंधु की दो सहज गलतियों का फायदा उठाते हुए जु यिंग ब्रेक तक 11-4 से आगे थीं। ताईवानी खिलाड़ी ने सिंधु पर दबाव बरकरार रखते हुए 19-9 के स्कोर के बाद क्रास कोर्ट रिटर्न से गेम अपने नाम कर मैच 1-1 से बराबर कर लिया।

निर्णायक गेम में भी जु यिंग ने शुरू में 6-3 की बढ़त ले ली, हालांकि कुछ रक्षात्मक गलतियों से सिंधु स्मैश के साथ 6-6 से बराबरी पर गयीं। पर दूसरी वरीय ताईवानी ने ब्रेक तक स्कोर 11-9 कर दिया। इसके बाद 13-15 के अंत तक सिंधु ने दो अंक का अंतर बनाये रखा पर भारतीय खिलाड़ी के नेट पर कमजोर रिटर्न से जु यिंग 17-13 से आने होने में कामयाब हो गयीं।

जु यिंग ने तीन मैच प्वाइंट अपने नाम करने के बाद शानदार रिटर्न से मैच जीत लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!