लाइव न्यूज़ :

सिंधू इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में, सात्विक-चिराग भी अगले दौर में

By भाषा | Updated: November 26, 2021 18:37 IST

Open in App

बाली, 26 नवंबर भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने एक गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए दक्षिण कोरिया की सिम युजिन को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी ने मलेशिया के गोह जे फेई और नूर इजुद्दीन को सीधे गेम में 21-19 21-19 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी जिससे भारतीय दल के लिये दिन शानदार हो गया।

मौजूदा विश्व चैम्पियन तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने युजिन को क्वार्टरफाइनल में एक घंटे और छह मिनट में 14 . 21, 21 . 19, 21 . 14 से हराया ।

अब उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की इंतानोन रेचानोक से होगा जिन्होंने 850,000 डॉलर की ईनामी राशि के टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में जापान की असुका ताकाहाशी को 21-17 21-12 से हराया।

भारत के बी साइ प्रणीत पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन और पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से खेलेंगे ।

विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज प्रणीत ने फ्रांस के 70वीं रैंकिंग वाले क्रिस्टो पोपोव को 21 . 17, 14 . 21, 21 . 19 से हराया ।

सिंधू के लिये युजिन के खिलाफ मैच आसान नहीं था । उसने एक समय 7 . 1 की बढत बना ली लेकिन जापानी खिलाड़ी ने लगातार छह अंक लेकर वापसी की और फिर ब्रेक तक 11 . 10की बढत बना ली । उसने इस लय को कायम रखते हुए पहला गेम जीता ।

दूसरे गेम में भी शुरूआत आक्रामक रही लेकिन सिंधू ने अपने स्ट्रोक्स पर नियंत्रण रखकर उसे लंबी रेलियों में उलझाया । अपने अपार अनुभव का प्रयोग करते हुए सिंधू ने यह गेम जीता । निर्णायक गेम में सिंधू ने युजिन को मौका नहीं दिया ।

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पुरूष युगल के क्वार्टरफाइनल में 43 मिनट में मलेशियाई जोड़ी को हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!