लाइव न्यूज़ :

सिंधू सेमीफाइनल में , लक्ष्य फ्रेंच ओपन से बाहर

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:44 IST

Open in App

पेरिस, 29 अक्टूबर भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि लक्ष्य सेन हारकर बाहर हो गए ।

मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21 . 14, 21 . 14 से हराया । इसके साथ ही उनके खिलाफ सिंधू का जीत का रिकॉर्ड भी 14 . 1 हो गया ।

इससे पहले दूसरे दौर में उन्होंने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन को 21-19, 21-9 से हराया था। यह मैच 37 मिनट तक चला।

सिंधू का सामना अब जापान की सायाका ताकाहाशी से होगा ।

वहीं लक्ष्य सेन पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में कोरिया के हियो क्वांगी से 17 . 21, 15 . 21 से हार गए ।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पांचवीं वरीयता पुरुष युगल जोड़ी क्वार्टरफाइनल में आरोन चिया और सोह वूई यिक की चौथी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी से 21-18 18-21 17-21 से हार गयी।

भारतीय जाोड़ी ने हमवतन एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को 15-21, 21-10, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

पुरुष एकल में सौरभ वर्मा हालांकि दूसरे दौर में जापान के केंटा निशिमोतो से 12-21, 9-21 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!