लाइव न्यूज़ :

यामागुची को हराकर सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के फाइनल में

By भाषा | Updated: December 4, 2021 17:35 IST

Open in App

बाली, चार दिसंबर जापान की अकाने यामागुची को शनिवार को कठिन मुकाबले में हराकर भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

मौजूदा विश्व चैम्पियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने यह रोमांचक मुकाबला 21 . 15, 15 . 21, 21 . 19 से जीता ।

वह रविवार को फाइनल में कोरिया की एन सेयंग से भिड़ेंगी जिन्होंने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को दूसरे सेमीफाइनल में 25-23 21-17 से हराया।

वह सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट के फाइनल में तीसरी बार पहुंची है । उन्होंने 2018 में यह खिताब जीता था और यह उपलब्धि अपने नाम करने वाली वह अकेली भारतीय हैं ।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू का तीसरे नंबर की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड 12 . 8 का था ।

तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद सिंधू फ्रेंच ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची । वह मार्च में स्विस ओपन फाइनल हार गई थी ।

वह मार्च में स्विस ओपन में उप विजेता रही थीं।

लेकिन सेयंग के खिलाफ फाइनल सिंधू के लिये आसान नहीं होगा क्योंकि दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन में लगातार खिताब जीतने के बाद सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में पहुंची हैं।

सेयंग ने अक्टूबर में डेनमार्क ओपन के क्वार्टरफाइनल में भी सिंधू को हराया था।

यामागुची के खिलाफ सिंधू पहले गेम में 0-4 से पिछड़ रही थीं लेकिन वह तेजी से 4-4 से बराबरी करने और फिर इसे 9-9 करने में सफल रहीं। दोनों बराबरी पर चल रही थीं पर सिंधू ने 15-14 की बढ़त को 18-15 कर दिया। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन अंक जुटाकर पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में कड़ी टक्कर रही जिसमें दोनों खिलाड़ी 10-10 से बराबरी पर थीं। पर यामागुची ने बिना किसी परेशानी के इसे जीत लिया।

निर्णायक गेम में सिंधू और यामागुची 5-5 पर बराबरी पर थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने लगातार सात अंक जुटा लिये। जापानी खिलाड़ी ने वापसी करने की कोशिश की और अंतर 11-13 कर दिया। पर सिंधू 17-12 से आगे हो गयीं।

यामागुची भी आसानी से हार मानने वाली नहीं थीं, उन्होंने स्कोर 19-19 से बराबर कर दिया। वहीं सिंधू ने अपना सर्वश्रेष्ठ अंत के लिये बचा रखा था और उन्होंने लगातार दो अंक जुटाकर तीसरा गेम जीतकर मैच जीत लिया।

युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पुरूष एकल के सेमीफाइनल में डेनमार्क के मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन से भिड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!