लाइव न्यूज़ :

सिमरनजीत और दो अन्य मुक्केबाज फाइनल में, मैरीकॉम को कांस्य पदक

By भाषा | Updated: March 5, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च विश्व कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) के साथ दो अन्य महिला मुक्केबाजों ने स्पेन के कास्टेलोन में चल रहे 35वें बोक्साम इंटरनेशनल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया लेकिन छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) को शुक्रवार को कड़े सेमीफाइनल में अमेरिका की वर्जिनिया फुश्स से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

सिमरनजीत के साथ पदार्पण कर रही मुक्केबाज जैसमीन (57 किग्रा) और एशियाई चैम्पियन पूजा रानी (75 किग्रा) ने फाइनल में प्रवेश किया। जैसमीन ने इटली की सिरीन चाराबी को हराकर फाइनल में जगह बनायी। सिमरनजीत ने पुअर्तो रिको की किरिया तापिया को मात दी। दोनों विभाजित फैसले रहे।

पूजा ने हालांकि पनामा की एथेयना बाइलोन पर दबदबा बनाया और सर्वसम्मत फैसले में जीत हासिल की।

सिमरनजीत और जैसमीन आक्रामक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेल रही थीं लेकिन अपने मजबूत जवाबी हमलों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं।

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी 37 साल की स्टार मुक्केबाज मैरीकॉम को विभाजित फैसले में हार मिली। शुरूआती तीन मिनट में दोनों मुक्केबाज एक दूसरे के हमले का इंतजार करती रहीं लेकिन दूसरे राउंड में भारतीय मुक्केबाज काफी आक्रामक हो गयीं।

तीसरा राउंड और अधिक आक्रामकता भरा रहा जिसमें दोनों मुक्केबाजों ने एक दूसरे को कई मुक्के मारे लेकिन जजों ने फैसला अमेरिकी मुक्केबाज के पक्ष में कर दिया जबकि मुकाबले में उनके ज्यादातर मुक्के निशाने पर अच्छी तरह लगते हुए नहीं दिख रहे थे।

इससे पहले ओलंपिक में जगह बना चुके सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक), आशीष कुमार (75 किग्रा) के साथ सुमित सांगवान (81 किग्रा) ने प्रभावशाली जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

सुपर हैवीवेट वर्ग में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले देश के पहले मुक्केबाज सतीश ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के गिवसकोव नीलसन को 5-0 से शिकस्त दी जबकि आशीष ने इटली के रेमो सालवटी को 4-1 से हराकर पदक दौर में प्रवेश किया। सुमित सांगवान ने बेल्जियम के मोहोर अल जियाद को 4-1 से मात दी।

इस प्रतियोगिता में रूस, अमेरिका, इटली और कजाखस्तान सहित 17 देशों के मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!