लाइव न्यूज़ :

डोप टेस्ट में फेल हुए भारतीय शूटर रवि कुमार, कहा- यह गलती थी, सजा में नरमी की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 11, 2019 14:48 IST

29 साल के रवि 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों और 2014 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडोप में विफल रहे निशानेबाज रवि कुमार ने कहा कि उनसे अनजाने में गलती हुई।घरेलू प्रतियोगिता के दौरान रवि को प्रोप्रेनोलोल के लिए पॉजीटिव पाया गया।

डोप परीक्षण में विफल रहे विश्व कप के पदक विजेता राइफल निशानेबाज रवि कुमार ने कहा कि उनसे अनजाने में गलती हुई और उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) से उन्हें कम सजा मिलेगी। मई में म्यूनिख में हुए विश्व कप के बाद से राष्ट्रीय टीम से बाहर 29 साल के रवि 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों और 2014 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं। यहां घरेलू प्रतियोगिता के दौरान रवि को प्रोप्रेनोलोल के लिए पॉजीटिव पाया गया।

इस पदार्थ का इस्तेमाल उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए किया जाता है और यह विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की प्रतिबंधित सूची में शामिल है। रवि ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैंने अनजाने में माइग्रेन के उपचार के लिए दवा ली थी। मई-जून में कुमार सुरेंद्र नाथ स्मृति प्रतियोगिता के दौरान परीक्षण से कुछ दिन पहले घर में मेरे डॉक्टर ने मुझे यह दवा लिखी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने नाडा को सब कुछ बता दिया है और वे समझ गए लेकिन उन्होंने मुझे बताया कि मेरी एकमात्र गलती यह थी कि मैंने परीक्षण के दौरान यह खुलासा नहीं किया कि मैंने ऐसी कोई दवा ली है जिसमें निशानेबाजी में प्रतिबंधित पदार्थ शामिल है।’’

रवि अपने ‘बी’ नमूने का परीक्षण नहीं कराएंगे और उन्होंने नतीजों को स्वीकार कर लिया है। ‘ए’ नमूने के नतीजों को स्वीकार करने के बाद अधिकतम सजा दो साल है लेकिन रवि को सजा में नरमी की उम्मीद है। नाडा का अनुशासनात्मक पैनल अगले कुछ दिनों में सजा पर फैसला करेगा। रवि ने कहा, ‘‘मुझे नतीजा अपने पक्ष में आने की उम्मीद है क्योंकि मैंने यह पदार्थ अनजाने में लिया। मैंने साथ ही अपने डाक्टर को साफ तौर पर बोल दिया था कि मैं खिलाड़ी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने नाडा से स्वीकृति मिलने के बाद मुझे घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की इजाजत दी लेकिन मैं भारतीय टीम में जगह बनाने का पात्र नहीं हूं और इसलिए एशियाई चैंपियनशिप (ओलंपिक कोटा प्रतियोगिता) जैसे टूर्नामेंटों में नहीं खेल पाया।’’ रवि ने कहा कि हालांकि उनका ओलंपिक में हिस्सा लेने का सपना टूट गया है लेकिन वह यह सुनिश्चित करेंगे कि जल्द से जल्द प्रतिस्पर्धा में वापसी कर सकें।

टॅग्स :डोप टेस्टनाडानिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!