लाइव न्यूज़ :

निशानेबाज मेराज ने ओलंपिक से पहले कहा, फेडरर से प्रेरणा ले रहा हूं

By भाषा | Updated: April 20, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाली भारत की 15 सदस्यीय निशानेबाजी टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी शीर्ष शॉटगन निशानेबाज मेराज अहमद खान ने कहा है कि वह आगामी खेलों के महाकुंभ में अच्छे प्रदर्शन से लिए महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर से प्रेरणा ले रहे हैं।

तोक्यो ओलंपिक 45 साल के मेराज का दूसरा ओलंपिक होंगा। इन खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा।

अपनी स्पर्धा में दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी मेराज ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा पोस्ट वीडियो में कहा, ‘‘जब मैं उसे कोर्ट पर देखता हूं और लोग कहते हैं कि उसकी उम्र बढ़ रही है तो मैं कहता हूं, नहीं। मुझे लगता है कि वह सर्वकालिक महानतम खिलाड़ी है। मैं उसे जब भी देखता हूं मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।’’

अपने करियर में 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले 39 साल के फेडरर के संदर्भ में मेराज ने कहा, ‘‘मैं उसकी तरह बनना चाहता हूं, वह मेरे आदर्श हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा उसके मुकाबले देखता हूं। मैं हमेशा उसके बारे में पढ़ता हूं। इससे मुझे काफी खुशी मिलती है। वह अब भी किस तरह दबाव से निपटने में सक्षम है, टेनिस में इतने सारे अच्छे खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद।’’

मेराज ने कहा, ‘‘इसलिए मैं यहां हूं, 45 बरस का और टीम के मेरे साथी 23 या 24 साल के हैं। मैं फेडरर से प्रेरणा ले रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!