लाइव न्यूज़ :

युवा निशानेबाज अनीश भानवाला का कमाल, जूनियर वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड

By भाषा | Updated: July 18, 2019 09:54 IST

Anish Bhanwala: युवा निशानेबाज अनीश भानवाला ने बुधवार को 25 मीटर रैपिट फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई: उदीयमान निशानेबाज अनीश भानवाला ने बुधवार को 25 मीटर रैपिट फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जिससे भारत ने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में अपना दबदबा बरकरार रखा।

प्रतिस्पर्धा के चौथे दिन भानवाला ने क्वॉलिफिकेशन में 584 अंक बनाये और फाइनल में पहुंचे तीन भारतीयों सहित छह निशानेबाजों में 29 अंक बनाकर शीर्ष पर रहे।

अनीश ने पिछले साल सिडनी में जूनियर विश्व कप में पहला स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद वह सीनियर स्तर पर भी फाइनल में पहुंच चुके हैं। रूस के इगोर इस्माकोव ने 23 अंक के साथ रजत जबकि जर्मनी के फ्लोरियन पीटर ने 19 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

फाइनल में पहुंचे भारत के दो अन्य निशानेबाजों में आदर्श सिंह 17 का स्कोर बनाकर चौथे स्थान पर रहे जबकि अग्नेया कौशिक ने नौ अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया।

अग्नेया ने हालांकि राजकंवर सिंह संधू और उदयवीर सिद्धू के साथ मिलकर कुल 1709 अंक बनाकर टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। उन्होंने अनीश, आदर्श और हर्षवर्धन यादव से बेहतर प्रदर्शन किया जो उनसे एक अंक पीछे चौथे स्थान पर रहे। भारत ने दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में भी दो पदक जीते। श्रेया अग्रवाल और यशवर्धन की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया।

ईरान के ए सादेझियान और ए जोल्फागरिया ने स्वर्ण पदक जीता। मेहुली घोष और हृदय हजारिका ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। भारत टूर्नामेंट में अब तक आठ स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य सहित कुल 20 पदक जीत चुका है। 

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!