लाइव न्यूज़ :

शारदुल व वाशिंगटन ने शानदार बल्लेबाजी की, हम योजना का कार्यान्वयन नहीं कर सके: हेजलवुड

By भाषा | Updated: January 17, 2021 16:05 IST

Open in App

ब्रिसबेन, 17 जनवरी आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने चौथे टेस्ट के तीसरे दिन भारत को अपनी शतकीय साझेदारी से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का श्रेय वाशिंगटन सुंदर और शारदुल ठाकुर को दिया लेकिन कहा कि मेजबान टीम के गेंदबाज रविवार को विपक्षी टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेजने की योजना का कार्यान्वयन नहीं कर सके।

आस्ट्रेलिया के 369 रन के पहली पारी के स्कोर के जवाब में भारतीय टीम का स्कोर एक समय छह विकेट पर 186 रन था तब पदार्पण करने वाले वाशिंगटन (62) और शारदुल (67) ने सातवें विकेट के लिये 123 रन की अहम साझेदारी के दम पर भारत को पहली पारी में 336 रन बनाने में मदद की।

हेजलवुड ने 57 रन देकर पांच विकेट चटकाये, उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हां, यह (शारदुल और वाशिंगटन के बीच) निश्चित रूप से महत्वपूर्ण साझेदारी है लेकिन फिर हमने उनके विकेट झटक लिये। मुझे लगता है कि जब स्कोर 200 रन पर छह विकेट था तो हमने सोचा कि हम वहां हावी थे लेकिन सच कहूं तो इन दोनों ने सचमुच शानदार बल्लेबाजी की। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम शायद उस समय में अच्छी तरह से अपनी योजना का कार्यान्वयन नहीं कर सके जैसा कि हम चाहते थे लेकिन हमें कुछ मौके मिले थे। उम्मीद करता हूं कि हम आगे इन मौकों का फायदा उठा सकेंगे लेकिन श्रेय इन दोनों (शारदुल और वाशिंगटन) को जाता है। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और मुझे लगता है, इससे दिखता है कि यह विकेट काफी अच्छा है। ’’

हेजलवुड ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया ने दिन कुछ मौके गंवा दिये जिससे अंत में अंतर पैदा हो सकता था।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने फिर अच्छी गेंदबाजी की और हर किसी ने हमारा सहयोग किया। लेकिन कुछ मौकों पर चूक गये और मुझे लगता है कि कुछ मौके हमने बनाये थे। अगर हम इन मौकों को हासिल कर लेते तो इससे थोड़ा अंतर पैदा हो सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!