लाइव न्यूज़ :

लांग से कड़े संघर्ष में हारे शरत, टेबल टेनिस में भारतीय चुनौती समाप्त

By भाषा | Updated: July 27, 2021 10:28 IST

Open in App

तोक्यो, 27 जुलाई अपने अनुभव, कौशल और जज्बे का अच्छा नमूना पेश करने के बावजूद भारतीय स्टार अचंता शरत कमल मंगलवार को यहां चीन के मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन मा लांग से 1-4 से हार गये जिससे भारत की तोक्यो ओलंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चुनौती भी समाप्त हो गयी।

अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे 39 वर्षीय शरत ने तीसरे दौर के इस मैच में अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी को पहले तीन गेम में कड़ी चुनौती दी लेकिन आखिर में उन्हें 46 मिनट तक चले मैच में 7-11, 11-8, 11-13, 4-11, 4-11 से हार का सामना करना पड़ा।

शरत और मनिका बत्रा मिश्रित युगल में पहले ही बाहर हो गये थे। मनिका भी महिला एकल में तीसरे दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रही थी। जी साथियान और सुतिर्था मुखर्जी भी अपने एकल मैचों में शुरू में ही हार गये थे।

पिछले मैच में पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया के खिलाफ शानदार वापसी करने वाले शरत ने लांग के खिलाफ भी वापसी का अपना जज्बा दिखाया। पहला गेम गंवाने के बाद उन्होंने दूसरा गेम अपने नाम किया और फिर तीसरे गेम में भी तीन गेम प्वाइंट बचाये लेकिन आखिरी दो गेम में मुकाबला एकतरफा ही रहा।

शरत ने पहले गेम के शुरू में लांग को अच्छी चुनौती दी। एक बार वह वापसी करके स्कोर 5-5 की बराबरी पर भी ले आये थे लेकिन लांग ने लगातार चार अंक बनाये और फिर दूसरे गेम प्वाइंट पर पहला गेम जीतने में सफल रहे।

शरत ने दूसरे गेम में अपने फोरहैंड रिटर्न और नियंत्रित खेल से ओलंपिक खेलों में अब तक तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले लांग को भी हैरान कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने शुरू में पिछड़ने के बाद वापसी की और फिर 8-4 से बढ़त बना दी। लांग ने इसके बाद लगातार चार अंक बनाये लेकिन शरत ने फिर से वापसी की और बेहतरीन फोरहैंड रिटर्न से यह गेम अपने नाम किया।

लांग तीसरे गेम में 6-4 से आगे थे लेकिन शरत ने जल्द ही बढ़त हासिल कर दी। लांग ने 8-8 के स्कोर पर लगातार दो अंक बनाये जिससे उनके पास दो गेम प्वाइंट थे लेकिन शरत ने अपना जज्बा बनाये रखा। उन्होंने कुल तीन गेम प्वाइंट बचाये। चीनी खिलाड़ी ने ‘टाइम आउट’ लिया और चौथे गेम प्वाइंट पर मैच में बढ़त बना दी।

लांग ने चौथे गेम में 6-0 की मजबूत बढ़त से शुरुआत की और शरत के प्रयासों के बावजूद यह गेम सात मिनट में अपने नाम करने में सफल रहे। पांचवें गेम में भी यही कहानी दोहरायी गयी। भारतीय खिलाड़ी ने दबाव में गलतियां की जिससे लांग ने 9-3 से बढ़त बना ली। लांग के करारे स्मैश का शरत के पास कोई जवाब नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!