लाइव न्यूज़ :

शमी और बुमराह की साझेदारी से जीत का माहौल बना : कोहली

By भाषा | Updated: August 17, 2021 00:07 IST

Open in App

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में खेले गये दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में मिली 151 रन से जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए सोमवार को यहां कहा कि मोहम्म्द शमी और जसप्रीत बुमराह के बीच दूसरी पारी में नौवें विकेट की साझेदारी ने टीम के लिये जीत का माहौल तैयार किया। भारत ने शमी (70 गेंदों पर नाबाद 56) और बुमराह (64 गेंदों पर नाबाद 34) के बीच नौवें विकेट के लिये 89 रन की अटूट साझेदारी से अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 298 रन पर समाप्त घोषित करके इंग्लैंड के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा और फिर उसकी पूरी टीम 120 रन पर आउट किया। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे पूरी टीम पर गर्व है। पिच से पहले तीन दिन गेंदबाजों को मदद नहीं मिली लेकिन हमने अपनी रणनीति अच्छी तरह से लागू की। दूसरी पारी में जसप्रीत और बुमराह ने जिस तरह से दबाव की परिस्थितियों में बल्लेबाजी की वह बेजोड़ था। यहीं से माहौल बना जिससे हमें आगे मदद मिली। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘निचले क्रम के बल्लेबाजों को ऐसी साझेदारी करने के अधिक मौके नहीं मिलते और जब भी हम सफल रहे हैं तब हमारे निचले क्रम ने अपना योगदान दिया। ’’कोहली ने कहा कि टीम समझती थी कि 60 ओवर में 272 रन बनाना मुश्किल होगा लेकिन 10 विकेट लिये जा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते थे कि हम 10 विकेट ले सकते हैं। मैदान पर थोड़े तनाव ने हमें प्रेरित किया। हम शमी और बुमराह का हौसला बढ़ाना चाहते थे और इसलिए हमने उन्हें नयी गेंद सौंपी। उन्होंने हमें तुरंत विकेट भी दिलाये। ’’भारत की यह लार्ड्स में तीसरी जीत है। इससे पहले उसने 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में यहां जीत दर्ज की थी। कोहली भी उस टीम का हिस्सा थे। कोहली ने कहा, ‘‘मैं 2014 में धोनी भाई के साथ उस टीम का हिस्सा था लेकिन आज 60 ओवरों में जीत हासिल करना लाजवाब था। मोहम्मद सिराज पहली बार लॉर्ड्स पर खेल रहे थे और उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। भारतीय प्रशंसकों के लिए इस जीत से शानदार उपहार कुछ और नहीं हो सकता।’’इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि उनकी टीम परिस्थितियों के अनुसार नहीं खेल पायी लेकिन साथ ही अगले मैचों में वापसी करने का वादा किया। रूट ने कहा, ‘‘हम इस तरह की परिस्थितियों का सही तरह से सामना नहीं कर पाये लेकिन अभी इस श्रृंखला में काफी क्रिकेट खेली जानी है और हम वापसी करेंगे। कप्तान के तौर पर मैं जिम्मेदारी लेता हूं। हमने गलतियां की लेकिन जीत का श्रेय उन्हें (भारत) जाता है। ’’उन्होंने कहा, ‘‘ एक टीम के तौर पर हमने पांच मैचों की श्रृंखला पहले भी खेली है और हम वापसी कर सकते हैं। ’’भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को उनके पहली पारी के शतक के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे उन्होंने अपना नाम लार्ड्स की सम्मान पट्टिका पर भी अपना लिखवा दिया है। राहुल ने कहा, ‘‘मैं उस बोर्ड को रोज देख रहा हूं कि क्या उन्होंने मेरा नाम लिख दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें अच्छी शुरुआत देनी थी। पहली पारी में 350 से अधिक रन बनाना जरूरी था और हमने वही किया। हम आगे भी ऐसा प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!