लाइव न्यूज़ :

विश्व कप के लिये आर्चर, स्टोक्स का टीम में नहीं होना शर्मनाक : रॉय

By भाषा | Updated: October 21, 2021 14:10 IST

Open in App

अबुधाबी, 21 अक्टूबर इंग्लैंड के आक्रामक सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय ने गुरूवार को कहा कि टी20 विश्व कप में बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर का टीम में नहीं होना शर्मनाक है लेकिन यह भी कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने के लिये टीम में काफीी गहराई है।

हरफनमौला खिलाड़ी स्टोक्स मानसिक स्वास्थ्य कारणों से अनिश्चितकालीन ब्रेक पर हैं । वहीं आर्चर दाहिनी कोहली में फ्रेक्चर के कारण टीम से बाहर हैं ।

अबुधाबी टी10 लीग में दिल्ली बुल्स के लिये खेल रहे रॉय ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं यह नहीं कहूंगा कि यह समस्या है, यह शर्मनाक है । लेकिन दोनों फिर से स्वस्थ होने की राह पर हैं ।’’

हरफनमौला सैम कुरेन भी आईपीएल के दौरान लगी चोट के कारण टीम से बाहर हैं ।उनके भाई टॉम कुरेन को विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है ।

रॉय ने कहा ,‘‘ अगर आप अभी टीम की गहराई देखेंगे तो इंग्लैंड के पास काफी प्रभावशाली खिलाड़ी हैं । खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है और वे काफी मेहनत कर रहे हैं । ऐसे खिलाड़ी हैं जो मौका पड़ने पर अच्छा प्रदर्शन जरूर करेंगे और काफी प्रतिभाशाली हैं ।’’

आईपीएल के यूएई चरण में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को धीमी पिचों पर दिक्कत आई लेकिन रॉय इससे इत्तेफाक नहीं रखते ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे ऐसा नहीं लगता । उन्होंने सभी पिचों पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया । पिचें धीमी हैं लेकिन यह कोई दिक्कत नहीं है । हमने काफी अभ्यास किया है और कई खिलाड़ी आईपीएल खेले हैं । खिलाड़ी हर पिच पर अच्छा प्रदर्शन करने का माद्दा रखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!