लाइव न्यूज़ :

शाहबाज ने अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया : सिराज

By भाषा | Updated: April 15, 2021 12:30 IST

Open in App

चेन्नई, 15 अप्रैल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का मानना है कि स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला शाहबाज अहमद ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जिताने वाला प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता साबित कर दी है ।

अहमद ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर मैच की तस्वीर पलट दी । आरसीबी ने आठ विकेट पर 149 रन का स्कोर बनाने के बावजूद छह रन से मैच जीत लिया ।

सिराज ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ शाहबाज अहमद और रजत पाटीदार दोनों ने अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था । बतौर हरफनमौला शाहबाज के आने से हमें एक अतिरिक्त विकल्प मिला । विकेट धीमा था और टर्न ले रहा था जिस पर शाहबाज असरदार साबित हुआ ।’’

शाहबाज ने 17वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समाद के विकेट लिये ।

सिराज ने कहा ,‘‘वाशिंगटन सुंदर के भी ओवर बाकी थे लेकिन विराट भाई ने सोचा कि क्रीज पर दो खब्बू बल्लेबाज हैं तो बायें हाथ के स्पिनर को लगाना चाहिये । उसने अपने पहले ओवर में मनीष पांडे को परेशान किया था । उसे ओवर सौंपने का फैसला सही साबित हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!