लाइव न्यूज़ :

फिर टूटा सेरेना का सपना, ओसाका और ब्राडी में होगा खिताबी मुकाबला

By भाषा | Updated: February 18, 2021 12:57 IST

Open in App

मेलबर्न, 18 फरवरी (एपी) नाओमी ओसाका ने सेरेना विलियम्स की 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर रिकार्ड बराबर करने की उम्मीदों पर पानी फेरकर गुरुवार को यहां आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला जेनिफर ब्राडी से होगा।

सेरेना पिछले चार वर्षों से मारग्रेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने की कवायद में लगी हैं। वह कई बार इसके करीब पहुंची लेकिन आखिरी क्षणों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपना आखिरी ग्रैंडस्लैम खिताब 2017 में मेलबर्न पार्क पर ही जीता था।

ओसाका ने महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में 39 वर्षीय सेरेना को 6-3, 6-4 से हराया। इससे पहले 2018 में यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना को हराने वाली ओसाका चौथी बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं। इससे उन्होंने अपने विजय अभियान को 20 मैचों तक भी पहुंचा दिया है।

जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त ओसाका ने पिछले साल भी यूएस ओपन का खिताब जीता था जबकि 2019 में वह आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन बनी थी।

वह शनिवार को होने वाले फाइनल में अमेरिका की 22वीं वरीय ब्राडी से भिड़ेगी जिन्होंने चेक गणराज्य की 25वीं वरीय कारोलिना मुचोवा को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-4 से पराजित किया। ब्राडी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। ओसाका ने उन्हें पिछले साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हराया था।

गुरुवार को रॉड लेवर एरेना में दर्शकों की वापसी हुई। उन्हें कोविड-19 लॉकडाउन के कारण पांच दिन तक स्टेडियम में आने से रोका गया था। सेरेना और ओसाका का मैच देखने के लिये 7000 लोगों को अनुमति दी गयी जो कि स्टेडियम की क्षमता के आधी है।

इस हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में यह सबसे गर्म दिनों में से एक था। तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया था और ऐसे में ओसाका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने गलतियां की जिससे सेरेना पहले सेट में 2-0 से आगे हो गयी। ओसाका के एक और डबल फाल्ट से सेरेना के पास ब्रेक प्वाइंट लेकर 3-0 की बढ़त बनाने का मौका था लेकिन वह चूक गयी और इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

तेईस वर्षीय ओसाका ने मैच के बाद 39 वर्षीय सेरेना के बारे में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि आज कोई बच्चा यहां है लेकिन मैं तब बहुत छोटी थी जब मैंने उन्हें खेलते हुए देखा था। और अब उनके खिलाफ खेलना मेरे लिये सपने जैसा है। ’’

ब्राडी और मुचोवा के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। आखिरी और निर्णायक सेट में ब्राडी ने तीन ब्रेक प्वाइंट बचाने के बाद पांचवें मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी को उलटफेर का शिकार बनाने वाली मुचोवा ने पहला सेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगेंद पर जोर से प्रहार करता और खेलते हुए देखने में मजा आता, वैभव सूर्यवंशी बैटिंग देख कायल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

भारतकौन थे रघु राय?, 1984 भोपाल गैस त्रासदी की वो तस्वीरें?

क्रिकेट26 गेंद और 36 रन, 4 ओवर, 19 रन और 5 विकेट?, सीरीज में पहली जीत, टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से कूटा

क्रिकेटWATCH: जयपुर में महिला फैन ने पकड़ा अभिषेक शर्मा का हाथ, हैरान रह गए क्रिकेटर; वीडियो देख भड़के लोग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!