लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी ओपन से हटी सेरेना विलियम्स

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:20 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 अगस्त (एपी) दुनिया की पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम अमेरिकी ओपन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं।जून में विम्बलडन के पहले दौर के मुकाबले के पहले सेट के दौरान दायें पैर में चोट लगने के बाद से सेरेना ने कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है।अगले महीने 40 बरस की होने वाली अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना ने सोशल मीडिया के जरिए अमेरिकी ओपन से हटने की जानकारी दी।अगले सोमवार से फ्लशिंग मिडोज में शुरू होने वाले टूर्नामेंट से दुनिया के पूर्व नंबर एक पुरुष खिलाड़ी रोजर फेडरर और रफेल नडाल पहले ही हट चुके हैं।टूर्नामेंट का ड्रॉ गुरुवार को होगा।सेरेना ने 23 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीते हैं जो पेशेवर युग का रिकॉर्ड है। उनसे अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब सिर्फ मारग्रेट कोर्ट (24) के नाम हैं।पुरुष वर्ग में सर्वाधिक 20 एकल खिताब फेडरर, नडाल और नोवाक जोकोविच के नाम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलNovak Breaks Roger Record: फेडरर का एक और रिकॉर्ड टूटा, जोकोविच ने मारी बाजी, एटीपी रैंकिंग इतिहास में सबसे उम्रदराज विश्व नंबर-1

अन्य खेलAustralian Open 2024: 10 बार के ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन नोवाक को झटका, 2018 के बाद से मेलबर्न पार्क में एक भी मैच नहीं गंवाया था, 22 साल के सिनर फाइनल में

अन्य खेलRoger Federer-Neeraj Chopra: टेनिस स्टार रोजर फेडरर से मिले विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा, एक-दूसरे की तारीफ, जानें क्या कहा...

अन्य खेलFrench Open 2023: नडाल से आगे निकले जोकोविच, वेरिलस को हराकर रिकॉर्ड 17 वीं बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, अंतिम-8 में 58 जीत के साथ आगे हैं फेडरर

क्रिकेटसेरेना विलियम्स और रोजर फेडरर को क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते हैं जो रूट, देखिए 6 छक्के लगाने के सवाल पर क्या कहा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!