लाइव न्यूज़ :

एससीएल ने ईस्ट बंगाल से करार खत्म किया, मुख्यमंत्री ने विवादों को निपटाने के लिए बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:52 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को घोषणा की कि श्री सीमेंट (एससीएल) ने ईस्ट बंगाल (ईबी) के साथ अपने पांच साल का करार समाप्त कर दिया है, जिससे क्लब आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सत्र से पहले गंभीर वित्तीय संकट में पड़ गया है।इस दिग्गज सीमेंट कंपनी ने पिछले सत्र से कुछ दिन पहले क्लब की 76 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।उस समय ममता ने खुद बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सीमेंट ने खेल के अधिकार वापस कर दिए हैं, लेकिन ‘कम समय’ के बावजूद वह गोवा में 19 नवंबर से शुरू होने वाले आगामी आईएसएल सत्र में टीम के भविष्य के प्रति आशान्वित हैं।उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुझे अधिकारियों (श्री सीमेंट लिमिटेड) से अंतिम क्षण में एक पत्र मिला है जिन्होंने इसके (ईस्ट बंगाल) संचालन में असमर्थता जता दी। ’’उन्होंने कहा, ‘‘ यह बहुत बुरा रवैया है, क्लब के भाग्य को कई महीनों तक लटकाए रखना और फिर आखिरी समय में बाहर निकाल जाना । हम बहुत दुखी और नाराज हैं।’’उन्होंने कहा कि मोहन बागान की तरह ईस्ट बंगाल की टीम भी इंडियन सुपर लीग में खेलना जारी रखे। क्लब और श्री सीमेंट के बीच अंतिम बाध्यकारी समझौते को लेकर विवाद था।इस बीच राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को नबन्ना में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक बुलाई है।इस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ वह दोनों पक्षों के मतभेदों को सुलझाने का रास्ता खोजने में उनकी मदद करेगी।’’ईस्ट बंगाल के शीर्ष कार्यकारी अधिकारी नीतू सरकार ने हालांकि कहा कि उन्हें अभी तक एससीएल से अलग होने का पत्र नहीं मिला है।     सरकार ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमें अभी पत्र नहीं मिला है, इसलिए इस समय कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन हमें आईएसएल में खेलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!