लाइव न्यूज़ :

सौरभ चौधरी ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: September 6, 2018 10:43 IST

Saurabh Chaudhary: सौरभ चौधरी ने ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता है

Open in App

नई दिल्ली, 06 सितंबर: हाल ही में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाले सौरभ चौधरी ने चांगवोन में आईएसएसएफ (ISSF) वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुषों के जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। 

सौरभ चौधरी 581 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे थे लेकिन मेडल राउंड में उन्होंने टॉप पर रहते हुए गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। पूरे फाइनल में सौरभ ने दूसरे कोरियाई प्रतिद्वंद्वी लिम होजिन पर बढ़त बनाए रखी और आखिरकार 245.5 अंकों के साथ जून में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए गोल्ड जीता। इस इवेंट का सिल्वर मेडल कोरिया को होजिन लिम ने जीता जबकि ब्रॉन्ज मेडल भारत के ही अर्जुन सिंह चीमा को मिला। चीमा ने 577 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था और उन्होंने 218 अंक स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

सौरभ पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने इस साल जून में ISSF जूनियर वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 243.7 अंकों के साथ नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता था। 

उससे पहले पिछले साल दिसंबर में सौरभ ने एशिया यूथ ओलंपिक गेम्स में नए रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीतते हुए यूथ ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया था। 

टॅग्स :सौरभ चौधरीनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!