लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में हारे सात्विक और चिराग

By भाषा | Updated: January 23, 2021 14:09 IST

Open in App

बैंकॉक, 23 जनवरी तोक्यो ओलंपिक में पदक के दावेदार सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी टोयोटा थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई ।

दुनिया की दसवें नंबर की जोड़ी को नौवें नंबर की मलेशियाई जोड़ी आरोन चिया और सो वूइ यिक ने 35 मिनट में 21 . 18, 21 . 18 से हराया ।

सात्विक और चिराग ने 2019 में थाईलैंड में पहला सुपर 500 खिताब जीता था और फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचे ।

सुपर 1000 टूर्नामेंट में दोनों 2018 और 2019 में खेले लेकिन पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे थे ।

मलेशियाई जोड़ी की मुस्तैदी का दोनों सामना नहीं कर सके । भारतीय जोड़ी ने शुरूआत में 4 .2 से बढत बना ली लेकिन मलेशियाई जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए ब्रेक तक 11 . 10 की बढत बनाई । एक समय स्कोर 15 . 16 था लेकिन इसके बाद मलेशियाई जोड़ी ने लगातार चार अंक लेकर पहला गेम जीत लिया ।

दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी की शुरूआत अच्छी रही लेकिन फिर लगातार चार अंक गंवा दिये । ब्रेक के बाद भी वे वापसी नहीं कर सके और मलेशियाई जोड़ी ने छह मैच प्वाइंट के साथ जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!