लाइव न्यूज़ :

समीर, सात्विक-पोनप्पा क्वार्टर फाइनल में, प्रणय हारे

By भाषा | Updated: January 21, 2021 15:31 IST

Open in App

बैंकॉक, 21 जनवरी भारत के समीर वर्मा ने गुरुवार को यहां डेनमार्क के रासमुस गेमके को हराकर टोयोटा थाईलैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।

विश्व में 31वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने गेमके को केवल 39 मिनट में 21-12, 21-9 से हराया।

समीर की विश्व में 17वें नंबर के गेमके के खिलाफ यह तीसरी जीत है। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों के बीच दो मुकाबले खेले गये थे उनमें भारतीय खिलाड़ी ने जीत दर्ज की थी।

समीर का अगला मुकाबला डेनमार्क के ही तीसरी वरीयता प्राप्त आंद्रेस एंटोनसेन से होगा जिन्हें वाकओवर मिला।

समीर ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं जीत के लिये पूरी तरह से आश्वस्त था। मैं अच्छी तैयारियों के साथ आया था। अगला मुकाबला डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन से होगा। मैं आत्मविश्वास से भरा हूं। देखते हैं क्या होता है। यह कड़ा मुकाबला होगा लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाऊंगा। ’’

इस बीच सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी भी जर्मनी के मार्क लैम्फस और इसाबेल हेट्रिच को 22-20, 14-21, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है।

एच एस प्रणय पुरुष एकल में हालांकि दूसरी बाधा पार करने में नाकाम रहे। एशियाई खेलों के चैंपियन जोनाथन क्रिस्टी को हराने के एक दिन बाद वह मलेशिया के डेरेन लियु से 17-21, 18-21 से हार गये।

इससे पहले समीर के सामने गेमके की एक नहीं चली जिन्होंने शुरू से ही बेहतर खेल दिखाया। भारतीय खिलाड़ी ने 3-0 से बढ़त बनायी और ब्रेक के समय वह छह अंक से आगे थे। गेमके ने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किये लेकिन वह समीर को नहीं रोक सके जिन्होंने पहला गेम आसानी से जीता।

दूसरे गेम में गेमके ने पहले 3-1 और फिर 5-3 की मामूली बढ़त हासिल की लेकिन समीर ने स्कोर 6-6 करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!