लाइव न्यूज़ :

WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ जारी लड़ाई पर बोले पहलवान- 'नहीं चाहते अन्य महिला पहलवानों के साथ दोहराया जाए, इसलिए...'

By शिवेंद्र राय | Updated: March 5, 2023 19:07 IST

पहलवानों के जंतर मंतर पर धरना देने के बाद खेल मंत्रालय की तरफ से एक कमेटी बनाई गई थी लेकिन अब इस पर भी विवाद हो गया है। हाल ही में विनेश ने कमेटी किसी सदस्य का नाम लिए बिना एक ट्वीट किया था। जिसमें यौन शोषण संबंधी शिकायत के तथ्यों को मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहम समिति पर भरोसा करते हैं और न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं- साक्षी मलिकयह हमारे लिए कठिन समय है, हम खेल नहीं पा रहे हैं- विनेश फोगाटजांच समिति के सदस्यों को लेकर भी विवाद जारी

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी पहलवानों की लड़ाई के बारे में विनेश फोगाट का कहना है कि हम शक्तिशाली लोगों के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। वहीं पहलवान साक्षी मलिक का कहना है कि हम समिति पर भरोसा करते हैं और न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

कोलकाता में इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए विनेश फोगाट ने कहा, "हमें इस लड़ाई के लिए निश्चित रूप से देर हो गई है और हमें खेद भी है क्योंकि यह शक्तिशाली लोगों के साथ थी।  लेकिन अब हम मजबूती से खड़े हैं। यह हमारे लिए कठिन समय है, हम खेल नहीं पा रहे हैं। हम समिति पर भरोसा करते हैं और न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

वहीं पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, "हम नतीजों का अपने पक्ष में आने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि हम काफी हिम्मत के बाद लड़ रहे हैं। कमेटी ने रिजल्ट के लिए 10 दिन और दिए हैं। हम लड़ रहे हैं क्योंकि हम नहीं चाहते कि यह किसी अन्य युवा महिला पहलवानों के साथ दोहराया जाए।"

बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर देश के पहलवानों द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। पहलवानों के जंतर मंतर पर धरना देने के बाद खेल मंत्रालय की तरफ से एक कमेटी बनाई गई थी लेकिन अब इस पर भी विवाद हो गया है। हाल ही में  विनेश ने कमेटी किसी सदस्य का नाम लिए बिना एक ट्वीट किया था। जिसमें यौन शोषण संबंधी शिकायत के तथ्यों को मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया गया था।

खेल मंत्री को टैग करके लिखे गए पत्र में विनेश ने  लिखा था,  "मामले की जांच कर रही दोनों कमेटियों में शामिल एक सदस्य यौन उत्पीड़न की शिकायत के तथ्य लीक कर रहा है। ऐसा उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स पढ़कर पता चला है। इस सब ने समिति की कार्रवाई के प्रति गहरा अविश्वास पैदा किया है। इसीलिए उस सदस्य पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तुरंत समिति से हटाया जाना चाहिए।"

माना जा रहा है कि विनेश का इशारा पहलवान योगेश्वर दत्त की तरफ था। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।

टॅग्स :विनेश फोगाटसाक्षी मलिकWFIअनुराग ठाकुरयोगेश्वर दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप

भारतपाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारत की भागीदारी एक 'मजबूरी' है, मैच के विरोध के बीच बोले अनुराग ठाकुर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!