लाइव न्यूज़ :

साइ ने ग्रीको रोमन के विदेशी कोच टेमो कजाराशविली को बर्खास्त किया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 15:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने जार्जिया के कुश्ती कोच टेमो कजाराशविली को प्रदर्शन नहीं दिखाने के लिये कार्य मुक्त कर दिया है क्योंकि कोई भी ग्रीको रोमन पहलवान तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सका।

भारत ने सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर में देश के ग्रीको रोमन पहलवानों को ट्रेनिंग देने के लिये फरवरी 2019 में टेमो को ओलंपिक तक नियुक्त किया था।

चार पुरूष फ्री स्टाइल पहलवानों और इतनी ही महिला पहलवानों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है लेकिन देश को ग्रीको रोमन वर्ग में एक भी कोटा नहीं मिला।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने एक बयान में कहा, ‘‘किसी भी भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान ने ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई नहीं किया है जिससे साइ ने विदेशी कोच टेमो कजाराशविली को उनके अनुबंध से कार्य मुक्त कर दिया है। ’’

इसके अनुसार, ‘‘यह फैसला भारतीय कुश्ती महासंघ की सिफारिशों के बाद लिया गया है। उनका साइ से अनुबंध फरवरी 2019 से लेकर ओलंपिक तक था। ’’

भारतीय कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने फैसले का बचाव किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें विशेषकर ओलंपिक के लिये ही नियुक्त किया था लेकिन कोई नतीजे नहीं मिले। उनका अनुबंध इस साल अगस्त तक था लेकिन तब तक कोई राष्ट्रीय शिविर ही नहीं है तो वह अब क्या करते जब ध्यान तोक्यो ओलंपिक पर लगा हुआ है इसलिये हमने साइ को बताया कि उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है। ’’

तोमर ने कहा कि वे ओलंपिक के बाद नये विदेशी कोचों को नियुक्त करेंगे।

महासंघ ने ईरान के हुसैन करीमी (फ्री स्टाइल) और अमेरिका के एंड्रयू कुक (महिलाओं के) को यह कहते हुए उनके कार्यकाल के बीच में ही बर्खास्त कर दिया कि उनके नखरे उठाना मुश्किल हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!