लाइव न्यूज़ :

जब पंत उपलब्ध नहीं तभी ‘मुश्किल काम’ के लिये साहा की जरूरत होगी: राठौड़

By भाषा | Updated: November 28, 2021 20:21 IST

Open in App

कानपुर, 28 नवंबर बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने रविवार को कहा कि रिधिमान साहा ‘आदर्श टीम’ खिलाड़ी हैं जिन पर हमेशा ‘मुश्किल काम’ के लिये निर्भर किया जा सकता है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें भारत के नंबर एक विकेटकीपर ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में ही यह भूमिका निभानी होगी।

साहा (37 वर्ष) मौजूदा भारतीय टीम के सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी हैं जो 11 साल पहले अपने पदार्पण के बाद अपना 39वां मैच खेल रहे हैं।

पदार्पण के बाद पहले पांच वर्ष महेंद्र सिंह धोनी के लिये स्थानापन्न बनने में चले गये और अब वह 24 वर्षीय पंत के ‘बैक-अप’ हैं।

रविवार को साहा ने गर्दन में जकड़न के साथ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 61 रन की पारी खेली।

बल्लेबाजी कोच राठौड़ ने अनुभवी विकेटकीपर के बारे में पूछे गये सवालों पर कहा, ‘‘उसकी गर्दन में जकड़न थी और यह जानते हुए कि वह एक आदर्श टीम खिलाड़ी है, वह वही करेगा जिसकी जरूरत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह टीम के लिये मुश्किल चीजें करेगा और उस समय टीम जिस स्थिति में थी, उसने बहुत ही महत्वपूर्ण पारी खेली। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा उससे इसकी ही उम्मीद करते हैं। वह हमेशा ऐसा खिलाड़ी रहा है जिस पर हम भरोसा कर सकते हैं और आज उसने दिखा दिया कि ऐसा क्यों है। ’’

राठौड़ ने कहा, ‘‘जहां तक उसका सवाल है तो दुर्भाग्य से हमारे पास बहुत ही विशेष खिलाड़ी ऋषभ है जो हमारे लिये नंबर एक विकेटकीपर है और उसने पिछले कुछ वर्षों में हमारे लिये शानदार प्रदर्शन किया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसकी भूमिका (दूसरे नंबर पर) यही है कि जब पंत उपलब्ध नहीं होगा, तभी हमें उसकी जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!