लाइव न्यूज़ :

मेदवेदेव की अगुवाई में रूस ने 15 साल बाद जीता डेविस कप

By भाषा | Updated: December 6, 2021 10:03 IST

Open in App

मैड्रिड, छह दिसंबर (एपी) दानिल मेदवेदेव के एक और शानदार प्रदर्शन से रूस ने 15 साल बाद डेविस कप टेनिस प्रतियोगिता का खिताब जीता।

मेदवेदेव ने दूसरे एकल मैच में मारिन सिलिच को 7-6 (7), 6-2 से हराकर रूस को क्रोएशिया पर 2-0 की अजेय बढ़त दिलायी। यह रूस का 2006 के बाद पहला डेविस कप खिताब है।

मेदवेदेव ने कहा, ‘‘यह शानदार अहसास है लेकिन मैं खुद से ज्यादा टीम के लिये खुश हूं। हमारी शानदार टीम है और माहौल बहुत अच्छा है।’’

यह लगातार पांचवां मैच है जबकि विश्व में दूसरे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव की डेविस कप में जीत दर्ज की। उन्होंने तीन महीने पहले नोवाक जोकोविच को हराकर यूएस ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब भी जीता था।

आंद्रे रूबलेव ने इससे पहले बोर्ना गोजो को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 (5) हराकर रूस को मैड्रिड एरेना में शुरुआती बढ़त दिलायी थी।

रूस ने 2002 में भी डेविस कप खिताब जीता था। क्रोएशिया भी अपने तीसरे खिताब की तलाश में था। उसने 2005 और 2018 में खिताब जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!