लाइव न्यूज़ :

कूल्टर नाइल और नीशाम की गेंदबाजी के आगे 90 रन ही बना सकी रॉयल्स

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:07 IST

Open in App

शारजाह, पांच अक्टूबर जिम्मी नीशाम और नाथन कूल्टर नाइल की अनुशासित गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के करो या मरो के मुकाबले में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट पर 90 रन पर रोक दिया ।

शारजाह में पहले बल्लेबाजी करने वाली किसी भी टीम का यह न्यूनतम टी20 स्कोर है ।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया । आईपीएल के यूएई चरण में पहला मैच खेल रहे नीशाम ने 12 रन देकर तीन विकेट लिये । उन्होंने पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाया चूंकि यहां गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी ।

कूल्टर नाइल ने चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लिये । नीशाम और कूल्टर नाइल ने मिलकर सिर्फ 26 रन दिये और सात विकेट चटकाये जिससे मैच रॉयल्स के हाथ से निकलता चला गया ।

जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर दो विकेट लिये ।

रॉयल्स की पारी चार ओवर के भीतर बिखर गई । एक समय उसका स्कोर एक विकेट पर 41 रन था और पावरप्ले के आखिरी ओवर में पांच विकेट 50 रन के भीतर गिर गए । मुंबई ने उसके बाद उसे मैच में वापसी नहीं करने दी ।

फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन (तीन) को जयंत यादव ने पवेलियन भेजा । चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे और राहुल तेवतिया भी नहीं चल सके ।

कृणाल पंड्या की जगह नीशाम को टीम में शामिल करने का फैसला मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ । उन्होंने बिना प्रयोग किये सीधे विकेट पर गेंदबाजी की ।

एविन लुईस (19 गेंदों में 24 रन) ने आगाज अच्छा किया लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके । यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर कूल्टर नाइल का शिकार हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!