लाइव न्यूज़ :

यूरो 2020 में पुर्तगाल की अगुवाई करेंगे रोनाल्डो

By भाषा | Updated: May 21, 2021 09:52 IST

Open in App

लिस्बन, 21 मई (एपी) स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई में पुर्तगाल की टीम यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2020) में अपने खिताब का बचाव करने के लिये उतरेगी।

कोच फर्नांडो सांतोस ने अगले महीने होने वाले टूर्नामेंट के लिये गुरुवार को 26 सदस्यीय टीम का चयन किया जिसमें रोनाल्डो की मदद के लिये ब्रूनो फर्नाडीस, बर्नाडो सिल्वा, डिएगो जोटा और जोआओ फेलिक्स शामिल हैं।

स्पोर्टिंग लिस्बन के 22 वर्षीय फारवर्ड पेड्रो गोंसाल्वेस को भी टीम में शामिल किया गया है। वह इससे पहले कभी राष्ट्रीय टीम की तरफ से नहीं खेले हैं।

पुर्तगाल की टीम 27 मई से अभ्यास शिविर में भाग लेगी।

टीम इस प्रकार है -

गोलकीपर: एंथनी लोप्स (लियोन), रुई पेट्रीसियो (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), रुई सिल्वा (ग्रेनाडा)।

रक्षापंक्ति : जोआओ कैंसलो (मैनचेस्टर सिटी), नेल्सन सेमेडो (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), जोस फोंटे (लिली), पेपे (पोर्टो), रेबेन डायस (मैनचेस्टर सिटी), नूनो मेंडेस (स्पोर्टिंग लिस्बन), राफेल गुएरेरो (बोरुसिया डॉर्टमंड)।

मध्यपंक्ति : डेनिलो परेरा (पेरिस सेंट-जर्मेन), जोआओ पाल्हिन्हा (स्पोर्टिंग लिस्बन), रोबेन नेव्स (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), ब्रूनो फर्नांडीस (मैनचेस्टर यूनाइटेड), जोआओ मौटिन्हो (वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स), रेनाटो सांचेस (लिली), सर्जियो ओलिवेरा (पोर्टो) , विलियम कार्वाल्हो (रियल बेटिस)।

अग्रिम पंक्ति : पेड्रो गोंसाल्वेस (स्पोर्टिंग लिस्बन), आंद्रे सिल्वा (इनट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट), बर्नार्डो सिल्वा (मैनचेस्टर सिटी), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (युवेंटस), डिएगो जोटा (लिवरपूल), गोंकालो गेडेस (वेलेंसिया), जोआओ फेलिक्स (एटलेटिको मैड्रिड), राफा सिल्वा (बेनफिका)।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!