लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो ने प्रेस कांफ्रेंस में कोका-कोला की बोतल हटायी, कंपनी को चार अरब डॉलर का झटका लगा

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:40 IST

Open in App

बुडापेस्ट, 16 जून पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के यहां यूरोपीय चैम्पियनिशप में प्रेस कांफ्रेस के दौरान अपने सामने से कोका-कोला की बोतल हटाने से दुनिया की इस दिग्गज पेय पदार्थ कंपनी को चार अरब डॉलर का झटका लगा।

रोनाल्डो फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और वह पहले भी कार्बोनेटिड पेय पदार्थों के प्रति अपनी असहजता के बारे में बात कर चुके हैं।

उन्होंने पुर्तगाल के सोमवार को हंगरी के खिलाफ शुरूआती मुकाबले से पहले प्रेस कांफ्रेंस में अपने सामने रखी कोका-कोला की कांच की दो बोतलों को एक तरफ हटा दिया।

यह वीडियो इसके बाद से वायरल हो गया है क्योंकि 36 साल के यूवेंटस के स्ट्राइकर ने कोका-कोला के बजाय पानी की बोतल को उठाया और पुर्तगाली भाषा में कहा, ‘अगुआ (पानी)’ और ऐसा लग रहा था कि वह एरिएटिड ड्रिंक्स के बजाय पानी को अपनाने की सलाह दे रहे थे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यूरो 2020 के अधिकारिक प्रायोजकों में से एक कोका-कोला के शेयर की कीमत इसके तुरंत बाद 56.10 डॉलर से 55.22 डॉलर घट गयी।

कोका-कोला का बाजार मूल्यांकन भी 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर हो गया जिसमें उसे चार अरब डॉलर का झटका लगा। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कोका-कोला ने बयान में कहा, ‘‘हर कोई अपने स्वाद और जरूरतों के हिसाब से अपनी ड्रिंक्स चुनने का हकदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!