लाइव न्यूज़ :

विनीसियस के दो गोल से रीयाल मैड्रिड ने शख्तार को 5-0 से शिकस्त दी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 11:23 IST

Open in App

कीव (यूक्रेन), 20 अक्टूबर (एपी) विनीसियस जूनियर ने अकेले दम पर एक गोल करने के अलावा कुल दो गोल दागे जिससे रीयाल मैड्रिड ने शख्तार दोनेस्क को 5-0 से हराकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना अभियान वापस पटरी पर लौटाया।

पिछले मैच में शेरिफ से हारने वाली रीयाल की टीम ने शख्तार के कप्तान सर्गेई क्रिस्तोव के आत्मघाती गोल से 37वें मिनट में बढ़त बनायी। विनीसियस ने दूसरे हाफ में 51वें और 56वें मिनट में गोल किये जबकि ब्राजील के रोड्रिगो ने 64वें मिनट में चौथा गोल दागा। करीम बेंजेमा ने इंजुरी टाइम में मार्को एसेनसियो के क्रास को गोल में बदलकर स्कोर 5-0 किया।

इस जीत से 13 बार का यूरोपीय चैंपियन मैड्रिड ग्रुप डी में छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर बना हुआ है। शेरिफ के भी छह अंक हैं लेकिन वह दोनों टीमों के बीच मैच में जीत के कारण शीर्ष पर है। शेरिफ को एक अन्य मैच में इंटर मिलान ने 3-1 से हराया। इंटर की यह पहली जीत है जिससे वह तीसरे स्थान पर है।

इस बीच ग्रुप सी में अजॉक्स ने डोर्टमंड को 4-0 से करारी शिकस्त देकर अपना विजय अभियान जारी रखा। यह उसकी लगातार तीसरी जीत है जिससे उसके नौ अंक हो गये हैं। डोर्टमंड छह अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। ग्रुप के एक अन्य मैच में स्पोर्टिंग लिस्बन ने बेसिकतास को 4-1 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!