लाइव न्यूज़ :

टियागो ऐडन के दो गोल से रीयल कश्मीर ने आइजोल एफसी को हराया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:17 IST

Open in App

कोलकाता, 27 दिसंबर टियागो ऐडन के दो गोल की मदद से रीयल कश्मीर एफसी (आरकेएफसी) ने आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को यहां अपने पहले मैच में आइजोल एफसी को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

टियागो (आठवें और 45 प्लस दो मिनट) के दो गोल के अलावा रीयल कश्मीर की ओर से मेसन रॉबर्टसन (66वें मिनट) ने भी एक गोल दागा।

आइजोल एफसी की ओर से लालथाकिमा (38वें मिनट) और रामहलुनचुंगा (85वें मिनट) ने गोल दागे।

टियागो के दो गोल से मध्यांतर तक रीयल कश्मीर की टीम 2-1 से आगे थी। रॉबर्टसन ने दूसरे हाफ में एक और गोल दागकर रीयल कश्मीर को 3-1 की बढ़त दिलाई।

रामहलुनचुंगा ने अंतिम लम्हों में गोल दागकर आइजोल के हार के अंतर को कम किया लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!