लाइव न्यूज़ :

रवि दहिया ने नाहरी में इनडोर कुश्ती स्टेडियम की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: August 7, 2021 13:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात अगस्त तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सोनीपत में अपने पैतृक गांव नाहरी में एक इनडोर कुश्ती स्टेडियम के निर्माण की घोषणा करने के लिए धन्यवाद दिया है।

दहिया के वीडियो संदेश को खट्टर ने ट्विटर पर साझा किया। दहिया ने कहा, ‘‘ हमारे गांव में कुश्ती इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा करने के लिए मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं।’’

दहिया ने  खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नौकरियों और नकद पुरस्कारों की घोषणा करने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

खट्टर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ तोक्यो ओलंपिक में हरियाणा और देश का नाम रोशन करके रवि दहिया आपने देशवासियों को जो खुशी दिलाई है, उसके लिए हम सब आपका धन्यवाद करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप जैसे दूसरे प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमने आज कई घोषणाएं की हैं, हम हरियाणा को खेल का सबसे बड़ा केन्द्र बनाना चाहते हैं।’’

दहिया ओलंपिक फ्रीस्टाइल कुश्ती के 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन जावुर यूगोव से 4-7 से हार गये थे।

उन्हें राज्य सरकार की नीति के अनुसार ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार और प्रथम श्रेणी नौकरी के अलावा रियायती दरों पर जमीन खरीदने का मौका भी मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!