लाइव न्यूज़ :

रहीम अली का चेन्नइयिन एफसी के साथ करार 2023 तक बढ़ा

By भाषा | Updated: June 18, 2021 14:19 IST

Open in App

चेन्नई, 18 जून इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की पूर्व चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी (सीएफसी) ने अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी रहीम अली के साथ करार को दो साल के लिए बढ़ा लिया है जिससे यह युवा फुटबॉलर 2023 तक क्लब के साथ रहेगा।

आईएसएल की दो बार की चैम्पियन टीम के साथ बीते सत्र (2020-21) बंगाल के इस 21 साल के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था।

क्लब की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में रहीम ने कहा, ‘‘ मैं चेन्नइयिन एफसी के साथ सीखने की अपनी यात्रा को जारी रखने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं क्लब के साथ अपने करार को बढ़ा कर वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं सीएफसी के लिए फिर से मैदान पर वापस आने के लिए उत्सुक हूं। गोवा में खेला गया पिछला सत्र मेरे अनुभव के लिए अच्छा रहा था।’’

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के एलीट अकादमी से बाहर निकले रहीम ने 2018 में इंडियन एरोज से चेन्नइयिन एफसी से जुड़े थे। वह 2017 में भारत में खेले गये फीफा अंडर- 17 विश्व कप की टीम का हिस्सा थे।

चेन्नइयिन एफसी के सह-मालिक विटा दानी ने कहा, ‘‘ पिछले सत्र में रहीम ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था और हम आने वाले अभियानों में उन्हें और बेहतर और मजबूत होते देखने के लिए उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!