लाइव न्यूज़ :

Rafael Nadal French Open 2024: आखिरी मैच और पहले राउंड में बाहर!, 22 बार ग्रैंड स्लैम जीते, ज्वेरेव ने 6-3 ,7-6, 6-3 से हराया, 15000 दर्शक ने कुछ यूं किया अभिवादन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 28, 2024 11:02 IST

Rafael Nadal French Open 2024: लाल बजरी के बादशाह रहे रफेल नडाल फ्रेंच ओपन के पहले दौर में अलेक्जेंडर ज्वेरेव से 3 . 6, 6 . 7, 3 . 6 से हार गए और माना जा रहा है कि 14 बार के चैम्पियन का रोलां गैरो पर यह आखिरी मैच था।

Open in App
ठळक मुद्देRafael Nadal French Open 2024: 22 बार ग्रैंड स्लैम जीते।Rafael Nadal French Open 2024: 2005 में पहली बार मस्किटियर्स कप जीता था।Rafael Nadal French Open 2024: आखिरी बार 2022 में ट्रॉफी उठाई थी। 

Rafael Nadal French Open 2024: 14 बार के चैंपियन और लाल बजरी के बादशाह रहे रफेल नडाल से ऐसी विदाई की उम्मीद नहीं थी। नडाल सोमवार को फ्रेंच ओपन में चौथे वरीय अलेक्जेंडर ज्वेरेव से पहले दौर में 6-3, 7-6(5), 6-3 से हार के बाद बाहर हो गए। पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। ग्रैंड स्लैम तक उन्होंने दो दशकों तक राज किया। फैंस को भी बड़ा झटका लगा है और हमारा चैंपियन ऐसे हार जाएगा। 22 बार ग्रैंड स्लैम जीते। 2005 में पहली बार मस्किटियर्स कप जीता था और आखिरी बार 2022 में ट्रॉफी उठाई थी। 

अपने लंबे और सुनहरे करियर में पहली बार नडाल क्लेकोर्ट पर लगातार दो मैच हारे हैं । फ्रेंच ओपन में पहली बार वह चौथे दौर से पहले बाहर हुए हैं। क्लेकोर्ट पर इस ग्रैंडस्लैम में उनका कैरियर रिकॉर्ड अब 112 . 4 हो गया है । नडाल को संभवत: आखिरी बार खेलते देखने के लिये करीब 15000 दर्शक जमा थे जिन्होंने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया ।

बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल तीन जून को 38 वर्ष के हो जायेंगे। वह जनवरी 2023 से कूल्हे और पेट की चोटों से जूझ रहे हैं। इस साल उन्होंने 15 मैच खेले और उनका रिकॉर्ड 8-7 का रहा है। चोटों की वजह से उनकी रैंकिंग गिरकर 275वीं हो गई और फ्रेंच ओपन में पहली बार वह गैर वरीय खिलाड़ी थे।

इसी वजह से पहले ही दौर में उनका सामना चौथी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव से हुआ जो 2020 अमेरिकी ओपन उपविजेता रहे, तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता और पिछले तीन साल में हर बार यहां सेमीफाइनल में पहुंचने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। नडाल ने संकेत दिया था कि 2024 उनका आखिरी सत्र होगा।

लेकिन उन्होंने शनिवार को कहा था कि उन्हें शत प्रतिशत यकीन नहीं है कि वह फ्रेंच ओपन में दोबारा नहीं खेलेंगे। उन्होंने सोमवार को हारने के बाद भी यही बात दोहराई । वह फ्रेंच ओपन में इससे पहले 2010 में रॉबिन सोडरलिंग से और 2015 तथा 2021 में नोवाक जोकोविच से हारे थे। 

टॅग्स :राफेल नडालफ्रेंच ओपनफ़्रांसनोवाक जोकोविचSpain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!