लाइव न्यूज़ :

रबाडा का लय में नहीं होना दिल्ली के लिए चिंता की बात: लारा

By भाषा | Updated: October 12, 2021 14:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का लय में नहीं होना टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के नॉकआउट चरण में चिंता की बात है।

पिछले सत्र में टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रबाडा मौजूदा सत्र में उस लय को दोहराने में नाकाम रहे है।

बायें हाथ के पूर्व बल्लेबाज लारा ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के कार्यक्रम ‘सिलेक्ट डगआउट’ में कहा, ‘‘ हां (रबाडा का लय में नहीं होना चिंताजनक है), वह एक शानदार प्रतिभा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने फाइनल्स (शीर्ष चार टीमों) में पहुंचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई, उन्होंने धीमी गेंदों के साथ बीच और आखिरी के ओवरों में बहुत सारे विकेट हासिल किए है लेकिन पिछले कुछ मैचों से वह ऐसा नहीं कर पा रहे है।’’

वह हमवतन एनरिच नॉर्किया के साथ दिल्ली की फ्रेंचाइजी के मुख्य गेंदबाज है। रबाडा ने हालांकि पिछले चार मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब नॉर्किया अपना काम शानदार तरीके से कर रहे है। आप चाहते है कि रबाडा की तरह का विश्वस्तरीय गेंदबाज वैसा ही प्रदर्शन करें जैसा कि उसने पिछले टूर्नामेंट में किया था।’’

लारा ने कहा, ‘‘इससे टीम को थोड़ी चिंता हो रही होगी। मुझे लगता है कि दिल्ली की टीम रबाडा को फिर से लय हासिल करते देखना पसंद करेगी।’’

पिछले सत्र की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!