लाइव न्यूज़ :

स्पिनरों के दम पर दिल्ली के खिलाफ भी जीत की लय कायम रखना चाहेगा पंजाब

By भाषा | Updated: May 1, 2021 13:49 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक मई पंजाब किंग्स के युवा स्पिनर हरप्रीत बरार और रवि बिश्नोई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी रविवार को आईपीएल के मैच में लय कायम रखकर आईपीएल प्लेआफ में प्रवेश का टीम का दावा पुख्ता करने उतरेंगे ।

बरार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में 19 रन देकर तीन और बिश्नोई ने भी 19 रन देकर दो विकेट लिये। दोनों ने मिलकर आठ ओवर डाले और 36 रन देकर पांच विकेट चटकाये ।

अब उनका सामना दिल्ली से है जिसका स्पिनरों के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड है । सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी साव शानदार फॉर्म में भी हैं ।धवन अब तक 311 और साव 269 रन बना चुके हैं जिसमें 71 चौके और 15 छक्के शामिल है ।

स्टीव स्मिथ और ऋषभ पंत भी मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं । गुगली के महारथी बिश्नोई का लक्ष्य पंत को परेशान करने का होगा जो स्पिनरों को डीप मिडविकेट में खेलने के आदी हैं ।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गेंद पर पकड़ मजबूत रहती है और पारी आगे बढने पर बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है ।

ऐसे में पंजाब के फॉर्म में चल रहे कप्तान के एल राहुल टॉस जीतने पर बल्लेबाजी चुन सकते हैं । उन्होंने बेंगलोर के खिलाफ 57 गेंद में नाबाद 81 रन बनाये थे ।

दिल्ली की टीम में अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा की वापसी हो सकती है । ऐसे में ललित यादव को बाहर रहना होगा हालांकि केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था । अक्षर पटेल अपने हरफनमौला हुनर से टीम को संतुलन देते हैं ।

यह मुकाबला शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का होगा जिसमें राहुल की तकनीक के सामने साव की आक्रामकता होगी जबकि क्रिस गेल अपनी शैली में पंत पर भारी पड़ने की कोशिश में होंगे ।

दिल्ली को तेज गेंदबाजी विभाग में बढत हासिल है । उसके पास आवेश खान, कैगिसो रबाडा और ईशांत शर्मा जैसे गेंदबाज है।आवेश अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं जबकि रबाडा ने भी लय हासिल कर ली है।

पंजाब के लिये भी समस्या निरंतरता की रही है । कप्तान राहुल (331 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है ।गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने आठ विकेट लिये जबकि झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ महंगे साबित हुए ।

टीमें :

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी सॉव, अजिंक्य रहाणे, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, शम्स मुलानी, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, इशांत शर्मा, अवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपाल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरीवाला, एम सिद्दार्थ, टॉम करेन, सैम बिलिंग्स और अनिरुद्ध जोशी।

पंजाब किंग्स : केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरण, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, झॉय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!