लाइव न्यूज़ :

पंजाब किंग्स ने आस्ट्रेलिया के नाथन एलिस को वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया

By भाषा | Updated: August 21, 2021 13:24 IST

Open in App

पंजाब किंग्स ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस को 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी सत्र के लिये वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया है । पंजाब किंग्स को दूसरे चरण के दौरान रिले मेरेडिथ और केन रिचर्डसन की कमी खलेगी । टीम ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ पंजाब किंग्स ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस को टीम में शामिल किया है । वह वीवो इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी सत्र में टीम का हिस्सा होंगे । अपना पृथकवास पूरा करने के बाद वह जल्दी ही टीम से जुड़ेंगे ।’’ एलिस ने अगस्त 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ पदार्पण मैच में ही हैट्रिक लगाते हुए 34 रन देकर तीन विकेट लिये थे। वह टी20 विश्व कप के लिये आस्ट्रेलियाई टीम के रिजर्व खिलाड़ियों में से है । उन्होंने इस साल बिग बैश लीग में 14 मैचों में 20 विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

क्रिकेटIPL 2026 Playoffs Scenarios: प्लेऑफ में RCB, एमआई-एलसीजी बाहर?, 7 टीम और 3 सीट, कौन मारेगा बाजी?

क्रिकेटक्या महिला प्रीमियर लीग में 5 की जगह 6 टीम खेलेंगी?, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा- हमें भी डब्ल्यूपीएल टीम का भी मालिक बनना?

क्रिकेट223 रन के मुश्किल लक्ष्य और पावर प्ले में गिरे 3 विकेट?, श्रेयस अय्यर ने कहा-लगातार छठी हार के बाद मनोबल टूटा, 13 मैच में 13 अंक के साथ चौथे पायदान पंजाब किंग्स

क्रिकेटPBKS vs RCB: पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी बनी IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!