लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने 10 सरकारी स्कूलों के नाम ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर रखे

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:16 IST

Open in App

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने 10 स्कूलों का नाम राज्य के ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों के नाम पर रखा है।सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्कूलों का नाम बदलने को स्वीकृति दे दी है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।मंत्री ने कहा कि जालंधर के मीठापुर का गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीएसएसएस) का नाम हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के नाम पर रखा गया है।उन्होंने कहा कि स्कूल का नाम अब ओलंपियन मनप्रीत सिंह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीठापुर होगा।सिंगला ने कहा कि अमृतसर के तिमोवाल के जीएसएसएस का नाम उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नाम पर रखा गया है जिन्होंने ओलंपिक में भारत की ओर से सर्वाधिक छह गोल दागे। स्कूल को अब ओलंपियन हरमनप्रीत सिंह जीएसएसएस, तिमोवाल के नाम से जाना जाएगा।आधिकारिक बयान के अनुसार मीठापुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नाम ओलंपिक मनप्रीत सिंह के नाम पर रखा गया है।अमृतसर के अटारी के जीएसएसएस को अब ओलंपियन शमशेर सिंह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नाम से जाना जाएगा।सिंगला ने बताया कि फरीदकोट के राजकीय माध्यमिक विद्यालय (बालिका) को ओलंपियन रूपिंदर पाल सिंह राजकीय माध्यमिक स्कूल के नाम से जाना जाएगा।जालंधर के खुसरोपुर के राजकीय माध्यमिक स्कूल का नाम ओलंपियन हार्दिक सिंह, अमृतसर के खलाइहारा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नाम ओलंपियन गुरजंत सिंह, गुरदास के चहल कलां राजकीय उच्च विद्यालय का नाम ओलंपियन सिमरनजीत सिंह के नाम पर रखा गया है।सिंगला ने कहा कि भारतीय खेलों में पंजाब का स्वर्णिम योगदान है जिसने तोक्यो ओलंपिक में 20 खिलाड़ियों के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा (हरियाणा के बाद) दल भेजा था।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने तीसरे स्थान के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता था जो देश का ओलंपिक में 41 साल के बाद हॉकी में पहला पदक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

क्राइम अलर्टPunjab: जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने मारी गोली

क्रिकेट12 PoTM के साथ नंबर-1 पर हरमनप्रीत कौर, T20I में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!