लाइव न्यूज़ :

पुलिसिच चैंपियन्स लीग फाइनल में खेलने वाले पहले अमेरिकी बने

By भाषा | Updated: May 30, 2021 10:17 IST

Open in App

पोर्टो (पुर्तगाल), 30 मई (एपी) क्रिस्टियनर पुलिसिच विश्व के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियन्स लीग के फाइनल में खेलने वाले पहले अमेरिकी बन गये हैं और उनकी टीम विजेता बनने में भी सफल रही।

चेल्सी के फारवर्ड पुलिसिच 66वें मिनट में स्थानापन्न खि​लाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे। तब उनकी टीम मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ 1—0 से आगे चल रही थी।

यह 22 वर्षीय खिलाड़ी 2019 में जर्मन क्लब बोरुसिया डोर्टमंड से चेल्सी से जुड़ा था। उनके पास फाइनल में गोल करने का मौका भी था। उन्होंने 73वें मिनट में सिटी के गोलकीपर एडर्सन मोरियास को छकाकर गोल की तरफ शॉट जमाया लेकिन यह बाहर चला गया।

पुलिसिच ने कहा, ''मुझे जो मौका मिला था काश मैं उसका फायदा उठा पाता। मैं गेंद पर अच्छी तरह से शॉट नहीं जमा पाया लेकिन आखिर में हमारी टीम जीती और मुझे इस पर गर्व है। ''

सिटी की टीम में भी अमेरिका के गोलकीपर जॉक स्टीफन शामिल थे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!