लाइव न्यूज़ :

पुकोवस्की को शार्ट गेंद संबंधित अपने भय का सामना करना होगा: क्रिस रोजर्स

By भाषा | Updated: December 13, 2020 13:36 IST

Open in App

सिडनी, 13 दिसंबर पूर्व आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज और ए टीम के सहायक कोच क्रिस रोजर्स को लगता है कि कनकशन के कारण पहले टेस्ट से बाहर होने वाले सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की को अगर भारत के खिलाफ मेलबर्न में होने वाले ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट के लिये तैयार होना है तो उन्हें शार्ट गेंद संबंधित अपने डर का सामना करना पड़ेगा।

पुकोवस्की के सिर पर दिन-रात्रि अभ्यास मैच के दौरान भारत के रिजर्व तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की गेंद लग गयी थी। जिसके बाद उन्हें 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया।

रोजर्स ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘‘समय अहम है। अपने अनुभव से कह रहा हूं कि आपको इससे निपटने के लिये थोड़ा समय चाहिए और फिर नेट में वापसी कीजिये। फिर से उसी प्रक्रिया में वापस जाइये, अपने भय को थोड़ा कम करिये और तुरंत ही अपने काम कर लग जाइये। ’’

पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज का मानना है कि पुकोवस्की में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिये सही समय पर वापसी करने की काबिलियत है।

रोजर्स विक्टोरिया के भी कोच हैं, वह पहले भी पुकोवस्की के साथ काम कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने बाउंसर से निपटने में मदद की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हर दिन उसके लिये अहम होगा। अब उसके पास मेलबर्न में दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिये काफी समय है, इससे मदद मिलेगी। वह पहले भी इससे गुजर चुका है और इससे निपट भी चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!