लाइव न्यूज़ :

रियाद में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी से मिले अमिताभ बच्चन, देखें वीडियो

By शिवेंद्र राय | Updated: January 20, 2023 10:01 IST

बॉलीवुड अभिनेता और सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने सऊदी अरब के रियाद में खेले गए एक दोस्ताना फुटबॉल मैच से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी से मुलाकात की। अमिताभ बच्चन से मिलकर पुर्तगाली दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो बेहद खुश नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी ऑलस्टार-इलेवन की टक्कर फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मन से थीलियोनेल मेसी की टीम पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) विजेता रहीपीएसजी ने ये मुकाबला 5-4 से जीता

रियाद: सऊदी अरब के रियाद में खेले गए एक दोस्ताना फुटबॉल मैच में गुरूवार को सऊदी ऑलस्टार-इलेवन की टक्कर फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मन से थी। इस मैच में स्टॉर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी की टीमें आमने सामने थीं। मुकाबले से पहले बॉलीवुड अभिनेता और सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी से अमिताभ बच्चन के मुलाकात की तस्वीरें तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

पुर्तगाली स्टॉर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब के क्लब अल-नासेर के साथ करार किया है। सऊदी क्लब से करार के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह अरब की धरती पर पहला मैच था। मैच से पहले रोनाल्डो और अन्य खिलाड़ियों से मिलने का वीडियो खुद अमिताभ बच्चन ने भी शेयर किया। अमिताभ बच्चन से मिलकर पुर्तगाली दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी बेहद खुश नजर आए।

बता दें कि फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे और अचरफ हकीमी शामिल थे। ये दोनो खिलाड़ी फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मन की टीम का हिस्सा थे। वहीं दूसरी तरफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम में सलेम अल-दावसारी थे, जिन्होंने विश्व कप के ग्रुप स्टेज में अर्जेंटीना को हराने में मुख्य भूमिका निभाई थी।

मैच में क्या हुआ

इस मुकाबले में लियोनेल मेसी की टीम पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) विजेता रही। पीएसजी ने ये मुकाबला 5-4 से जीता। लियोनेल मेसी ने शुरुआती तीन मिनट के भीतर डिफेंडर्स को छकाते हुए की और पहला गोल मारा जवाबी हमला क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बखूबी दिया और पीएसजी के गोलकीपर कीलर नवीस के फाउल से मिले पेनल्टी को गोल में तब्दील कर दिया। मैच में दोनो टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई लेकिन अंत में बाजी फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मन ने मारी। पहले हाफ में ही पीएसजी ने अपना एक खिलाड़ी गंवा दिया और टीम को 10 खिलाडियों के साथ खेलना पड़ा लेकिन फिर भी फ्रेंच क्लब ने शानदार खेल दिखाया।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनलियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डोसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!