लाइव न्यूज़ :

गर्वित गुजरात प्रीमियर हैंडबॉल लीग की पहली फ्रेंचाइजी टीम घोषित

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त प्रीमियर हैंडबॉल लीग (पीएचएल) ने सोमवार को घोषणा की कि गर्वित गुजरात अगले साल होने वाली छह-टीमों की प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली टीम होगी ।

इस आयोजन का आधिकारिक लाइसेंस हासिल करने वाले ब्लूस्पोर्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष अभिनव बांठिया ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ हमें गर्वित स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (जीएसपीएल) का पीएचएल परिवार में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ गुजरात में बड़ी संख्या में हैंडबॉल के प्रशंसक मौजूद हैं। वहां से लीग में एक टीम के आने से अधिक समर्थन आकर्षित होंगे और इससे भारत में हैंडबॉल को बढ़ावा मिलेगा।’’

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एचएफआई) के तत्वावधान में प्रीमियर हैंडबॉल लीग के शुरुआती सत्र का आयोजन बीते दिसंबर-जनवरी में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। अब इसका आयोजन अगले साल होगा।

हैंडबॉल के पूर्व खिलाड़ी और जीएसपीएल के सह-मालिक रूपकुमार नायडू ने कहा कि वह वैश्विक प्रदर्शन के साथ-साथ खेल की व्यावसायिक व्यवहारिकता का दोहन करना चाहते है।

एशियाई चैम्पियनशिप (1979) और एशियाई खेलों (1982) में भारतीय टीम का हिस्सा रहे नायडू ने कहा, ‘‘ हैंडबॉल मेरे डीएनए में है। मैंने जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहित सभी स्तरों पर इस खेल को खेला है। मैं इस खेल की मांगों और जरूरतों को समझता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!