लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी प्रियंका, एशियाई खेलों के चैंपियन जिनसन जॉनसन कोविड पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी 20 किमी पैदल चाल की खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी सहित पांच ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी और एक सहयोगी स्टाफ बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

एशियाई खेल 2018 की 1500 मीटर स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता जिनसन जॉनसन, लंबी दूरी की धाविका पारूल चौधरी, स्टीपलचेज खिलाड़ी चिंता यादव और पैदल चाल के खिलाड़ी एकनाथ पांच संक्रमित खिलाड़ियों में शामिल हैं जबकि पैदल चाल के कोच एलेक्सांद्र आत्सिबाशेव भी संक्रमित पाए गए हैं।

तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुकी पैदल चाल के खिलाड़ी केटी इरफान नेगेटिव पाए गए हैं। जॉनसन के संपर्क में आने के कारण उनका परीक्षण किया गया।

जॉनसन ने बेंगलुरू से पीटीआई को बताया, ‘‘सोमवार को आया मेरे परीक्षण का नतीजा पॉजिटिव था और अभी मैं अपने कमरे में पृथकवास से गुजर रहा हूं। मुझे बुखार है लेकिन काफी तेज नहीं और सिर में दर्द भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा मुझे कोई बड़ी समस्या नहीं है। तीन दिन में मेरा एक और परीक्षण होगा और मुझे नेगेटिव नतीजा आने की उम्मीद है। मेरे संपर्क में होने के कारण केटी इरफान का भी परीक्षण किया गया लेकिन नतीजा नेगेटिव आया है।’’

साइ केंद्र के एक सूत्र ने बताया कि जॉनसन के अलावा गोस्वामी, यादव, पारूल और एकनाथ भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

सूत्र ने कहा, ‘‘गोस्वामी पॉजिटिव आई हैं, चिंता यादव,पारूल और एकनाथ भी। इन सभी को यहां साइ केंद्र में पृथकवास में रखा गया है।’’

फरवरी में राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोस्वामी ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने एक घंटा 28 मिनट और 45 सेकेंड के समय के साथ एक घंटा 29 मिनट और 54 सेकेंड का भावना जाट का रिकॉर्ड तोड़ा। भावना भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

महिला 20 किमी पैदल चाल में तोक्यो ओलंपिक का क्वालीफाइंग स्तर एक घंटा और 31 मिनट है।

भावना का भी कोविड परीक्षण किया गया लेकिन वह नेगेटिव आई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!