लाइव न्यूज़ :

प्रिंसपाल एनबीए खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:53 IST

Open in App

प्रिंसपाल सिंह एनबीए खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये। उनकी टीम सैक्रामेंटो किंग्स ने मंगलवार को 2021 एनबीए समर लीग खिताब अपने नाम किया। छह फुट नौ इंच का यह फारवर्ड खिलाड़ी एनबीए में किसी भी स्तर पर चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने वाला पहला भारतीय है। किंग्स ने मंगलवार को चैम्पियनशिप मैच में बोस्टन सेल्टिक्स के खिलाफ दबदबा बनाते हुए 100-67 की जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया। एनबीए (राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ) लीग के अनुसार किंग्स टीम कई बार समर लीग खिताब जीतने वाली एकमात्र फ्रेंचाइजी भी बन गयी है जिसने 2014 में पिछला खिताब जीता था। एनबीए अकादमी के भारतीय खिलाड़ी प्रिंसपाल फाइनल में मैच के अंतिम 4:08 मिनट खेले और इस तरह उन्होंने एनबीए में खेलने वाले एक अन्य भारतीय सतनाम सिंह भामरा के साथ अपना नाम दर्ज करा लिया। कोर्ट पर 20 वर्षीय ‘केजर’ प्रिंसपाल ने किंग्स के फाइनल ‘बकेट’ में बास्केटबॉल डालकर दो अंक जुटाये जिससे टीम के 100 अंक हो गये। इस खिलाड़ी ने एक हफ्ते पहले चैम्पियनशिप का मैच खेलकर समर लीग में पदार्पण किया था। वह उस मैच में वाशिंगटन विजर्ड्स के खिलाफ किंग्स की जीत के दौरान 1:22 मिनट खेले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!