लाइव न्यूज़ :

बजरंग के कांस्य जीतने पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

By भाषा | Updated: August 7, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को तोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

उन्होंने कजाखस्तान के दौलत नियाजबेकोव पर 8-0 की शानदार जीत दर्ज कर कुश्ती में देश को दूसरा पदक दिलाया।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय कुश्ती के लिए एक खास पल। बजरंग पूनिया को तोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। आपने वर्षों से अथक प्रयासों, निरंतरता और मेहनत के साथ खुद को एक उत्कृष्ट पहलवान के रूप में स्थापित किया है। आपकी सफलता की खुशी को हर भारतीय साझा कर रहा है।’’

मोदी ने कहा कि बजरंग की उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ तोक्यो 2020 से खुशखबरी, बजरंग पूनिया ने शानदार तरीके से मुकाबला किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आपकी उपलब्धि के लिए आपको बधाई, इस पर  हर भारतीय को गर्व और खुशी है। ’’

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संदेश के साथ वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह बजरंग के बाउट को टेलीविजन पर देख रहे है।

उन्होंने लिखा, ‘‘ बजरंग को कांस्य, तीसरा स्थान । तुमने कर दिखाया। भारत के रोमांच को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मुझे आप पर बहुत गर्व है, आपके दबदबे वाले प्रदर्शन और अभियान को शानदार तरीके से खत्म करने को देखकर अच्छा लगा।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें बधाई देते हुए 2.50 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

खट्टर ने लिखा, ‘‘तोक्यो 2020 में  कांस्य पदक जीतने पर म्हारे (हमारे) पहलवान बजरंग पूनिया को बहुत बहुत बधाई। आपने कुश्ती के अखाड़े में अपने शानदार दाँव लगाकर पदक तो जीता ही साथ ही देश का दिल भी जीत लिया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हमने बजरंग पूनिया को ढाई करोड़ की पुरस्कार राशि के साथ ही सरकारी नौकरी और रियायती दर पर जमीन देने का फैसला किया है।

उन्होंने लिखा, ‘‘ इसके साथ ही बजरंग पूनिया के गांव खुडन में आधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, आप स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि स्कूल बहुत दूर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!